School Holidays: शिक्षा विभाग ने क्यों लिया स्कूल बंद करने का फैसला? 18 अक्टूबर तक रहेगी बच्चों की छुट्टी
School Holidays Tomorrow: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी शिक्षकों को जारी जाति और शैक्षिक सर्वे, जिसे आधिकारिक तौर पर सोशल एंड एजुकेशनल सर्वे कहा जाता है को पूरा करने में मदद करने के लिए दी गई है। यह सर्वे 22 सितंबर से चल रहा था और 7 अक्टूबर को खत्म होने वाला था। लेकिन कुछ जिलों में काम में देरी होने के कारण इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ जिले सर्वे के करीब खत्म हो चुके हैं, जबकि कई जिले पीछे हैं। कोप्पल जिले में सर्वे का 97% काम पूरा हो चुका है। वहीं, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ में केवल 63% और 60% काम ही पूरा हुआ है। बेंगलुरु में स्थिति सबसे खराब है, यहां केवल 34% सर्वे पूरा हुआ है। बेंगलुरु में लगभग 6,700 शिक्षक इस सर्वे में मदद कर रहे हैं।

शिक्षकों की मांग और सरकार का फैसला
कर्नाटक टीचर्स एसोसिएशन और कांग्रेस के एमएलसी पुत्तन्ना ने मुख्यमंत्री से शिक्षकों को काम पूरा करने के लिए अधिक समय देने की मांग की। इस वजह से अब इसकी आखिरी तारीख 7 अक्टूबर से बढ़ाकर 18 अक्टूबर कर दिया गया है। इसके बाद शिक्षा विभाग और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की बातचीत के बाद स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई। सरकार के अनुसार, स्कूल 18 अक्टूबर 2025 के बाद फिर से खुलेंगे।
ये भी पढ़ें: UPI School Fee Payments: स्कूलों में होगी डिजिटल ट्रांसपेरेंसी, UPI से एक क्लिक में कैसे जमा होगी फीस?
सर्वे से जुड़ी जानकारी
इस सर्वे में 1.6 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 1.2 लाख शिक्षक और 40,000 अन्य कर्मचारी शामिल हैं। जो शिक्षक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में मिड-टर्म परीक्षा करा रहे हैं, उन्हें सर्वे में शामिल नहीं होना है। सरकार ने सर्वे के लिए ₹420 करोड़ का बजट रखा है।
जितने दिन की पढ़ाई का नुकसान हुए है इसकी भरपाई के लिए बाद में विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सर्वे के दौरान तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी, उनकी परिवार को ₹20 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि जो कर्मचारी जानबूझकर काम से गायब होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने पुष्टि की कि शिक्षक लिखित रूप में वादा कर चुके हैं कि वे पढ़ाई के नुकसान के घंटे अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से पूरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications