Sainik School Admissions: आ गया AISSEE 2026 का फॉर्म, कब तक कर सकते हैं सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए अप्लाई?
Sainik School Admissions: सैनिक स्कूलों में दाखिला लेने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। AISSEE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। यह परीक्षा खासतौर पर सेना परिवार के बच्चों के लिए तो है ही, लेकिन आम बच्चों के लिए भी यह एक सुनहरा मौका है। इस साल आवेदन फीस में वृद्धि हुई है और परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों और उनके माता-पिता के लिए अब समय है कि वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें। इस बार आवेदन सुधार की सुविधा भी दी गई है ताकि अगर कोई गलती हो तो उसे सही किया जा सके। इच्छुक छात्र या उनके माता-पिता ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर 30 अक्टूबर 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन सुधार की सुविधा
जो छात्र आवेदन फॉर्म भरने के बाद कोई गलती सुधारना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन सुधार विंडो 2 से 4 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी।
ये भी पढ़ें: UPI School Fee Payments: स्कूलों में होगी डिजिटल ट्रांसपेरेंसी, UPI से एक क्लिक में कैसे जमा होगी फीस?
फीस बढ़ी, अब इतनी देनी होगी
इस साल AISSEE की आवेदन फीस बढ़ गई है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 850 रुपये होगी (पिछले साल 800 रुपये), जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये (पिछले साल 650 रुपये) देनी होगी।
सैनिक स्कूल: गुणवत्ता शिक्षा का केंद्र
सैनिक स्कूल भारतीय सेना के जवानों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए जाने जाते हैं। अधिकतर सीटें सेना परिवार के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं, लेकिन आम नागरिक के बच्चे भी इस प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला ले सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
AISSEE 2026 की परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 में दाखिला लेने के लिए बच्चों की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9 के लिए आयु सीमा 13 से 15 वर्ष तय की गई है।
आवेदन कैसे करें
- ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएँ।
- अपना नाम, जन्म तिथि, पता, संपर्क और ईमेल डालें।
- कक्षा 6 या 9 में प्रवेश के लिए विकल्प चुनें।
- फोटो और हस्ताक्षर सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन को अंतिम रूप दें और डाउनलोड कर लें।
कैसे होगी परीक्षा?
- कक्षा 6: 150 मिनट की परीक्षा, 300 अंक, भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान और बुद्धिमत्ता पर आधारित प्रश्न।
- कक्षा 9: 180 मिनट की परीक्षा, 400 अंक।
परीक्षा पास करने के लिए हर सेक्शन में कम से कम 25% और कुल मिलाकर 40% अंक जरूरी हैं।
ये भी पढ़ें: School Holidays: अक्टूबर में लगातार 5 दिन मिलेगी स्कूल में छुट्टी, दिवाली-छठ पर कब-कहां बंद हैं स्कूल?












Click it and Unblock the Notifications