Jobs in Indian Post: बिना परीक्षा 30 हजार तक की नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती
Jobs in Indian Post: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के तहत 21,413 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए की जाएगी। अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 10 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 मार्च 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 3 मार्च 2025
योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
अनिवार्य विषय: गणित और अंग्रेजी विषय के रूप में 10वीं तक पढ़ा होना जरूरी है।
स्थानीय भाषा: उम्मीदवार को जिस राज्य से आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए और इसे 10वीं तक पढ़ा होना चाहिए।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (3 मार्च 2025 के अनुसार आयु की गणना)
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वेतन (Salary)
ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM): ₹12,000 - ₹29,380 प्रति माह।
असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/डाक सेवक: ₹10,000 - ₹24,470 प्रति माह।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC उम्मीदवारों के लिए ₹100
SC/ST/PH/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
राज्यों के अनुसार भर्ती
इस भर्ती में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए पद निकाले गए हैं।
GDS की जिम्मेदारियां
ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM):
डाक सेवाओं का प्रबंधन करता है।
मनी ऑर्डर, बचत खाता, पोस्टल इंश्योरेंस जैसी सेवाओं का संचालन करता है।
डाकघर की दैनिक रिपोर्ट तैयार करना और मुख्य डाकघर को भेजना।
असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM):
शाखा में मेल डिलीवरी और ट्रांसपोर्टेशन का काम संभालता है।
ग्राहकों को पोस्टल सेवाओं के बारे में जानकारी देना और सहायता करना।
इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications