Bihar News: पुलिस भी सुरक्षित नहीं! महिला होमगार्ड का बीच रास्ते से अपहरण कर दरिंदगी, बेहोशी की हालत में मिली
Bihar Home Guard Woman Case: बिहार के वैशाली जिले में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। गौरौल थाना क्षेत्र में एक महिला होमगार्ड जवान को कथित तौर पर बीच रास्ते से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सुबोध पासवान और उसके भाई ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने महिला को आरोपी के घर से बेहोशी की हालत में बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार का कहना है कि आरोपी पहले से महिला को अश्लील तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बना रहा था। मामले की जांच जारी है।

बाजार से लौटते समय रास्ते में रोका, जबरन ले गया आरोपी
पीड़िता की छोटी बहन ने बताया कि दोनों बहनें शुक्रवार को साइकिल से बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद घर लौटते समय दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सुबोध पासवान ने महिला होमगार्ड के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर एक ग्रामीण के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी महिला को जबरन अपने घर ले गया। छोटी बहन किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी।
ये भी पढे़ं: Bankipur Bypoll: कौन हैं ग्रेजुएट ऑटो ड्राइवर नवीन तिवारी? बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, PK-BJP की उड़ी नींद!
पुलिस ने आरोपी के घर से बेहोशी की हालत में किया बरामद
घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता की मां ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर से महिला होमगार्ड को बेहोशी की हालत में बरामद किया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार का आरोप है कि इस पूरी घटना में सुबोध पासवान के भाई टुनटुन पासवान ने भी उसका साथ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले था फिजिकल ट्रेनर, अश्लील तस्वीरों से करता था ब्लैकमेल
पीड़िता की मां के अनुसार, जब उनकी बेटी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी, तब सुबोध पासवान उसका फिजिकल ट्रेनर था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। नौकरी लगने के बाद वह इन्हीं तस्वीरों के जरिए महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। परिवार का आरोप है कि आरोपी शादी करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।
शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
परिवार का कहना है कि आरोपी सुबोध पासवान पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। इसके बावजूद वह महिला होमगार्ड पर शादी का दबाव बना रहा था। पीड़िता की छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया गया है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications