IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल, रोहित-कोहली दिखाएंगे अंग्रेजों को औकात

IND vs ENG ODI Series Schedule: इंग्लैंड में टी20 सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया को एकदिवसीय क्रिकेट के लिए मैदान पर उतरना है। दोनों टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। टीम इंडिया की कमान अब शुभमन गिल के हाथों में होगी। हालांकि इंग्लैंड की टीम अब भी हैरी ब्रूक की कप्तानी में ही उतरेगी।

लम्बे समय के बाद विराट कोहली मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। उनके होने से टीम को मजबूती मिलेगी। उनके अलावा रोहित शर्मा भी मैदान पर होंगे। यह जोड़ी देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं। सीनियरों की मौजूदगी से टीम इंडिया अब सॉलिड दिख रही है।

IND vs ENG

रोहित शर्मा देंगे मजबूती

रोहित शर्मा हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज में खेले थे और इंग्लैंड में खेलने का काफी अच्छा अनुभव उनके पास है। ऐसे में इंग्लिश टीम के गेंदबाजों को बचकर रहना होगा। अब तक टी20 में बाउंसरों से नए प्लेयर्स को डराने वाले गेंदबाजों को अब रोहित से डरना होगा क्योंकि वह पुल शॉट से गेंद को सीधा दर्शकों में भेजते हैं।

कप्तान शुभमन गिल की मदद करने के लिए श्रेयस अय्यर रहेंगे। हालांकि श्रेयस अय्यर को कप्तानी के दौरान टी20 सीरीज में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार छह मैच उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने हारे हैं।

टीम में हुए हैं बदलाव

वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा के चोटिल होने से अंतिम समय में टीम में बदलाव भी हुए हैं। प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है। दोनों टी20 टीम के साथ इंग्लैंड में ही मौजूद थे। इस वजह से उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल कर लिया गया। तीन वनडे मैचों की सीरीज में टक्कर की संभावना है।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह लौटे

भारतीय टीम की गेंदबाजी में मजबूती बुमराह के आने से हुई है। अब तक टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण अनुभवहीन था और इंग्लैंड ने जमकर रन कूटे थे। जसप्रीत बुमराह के आने से अलग असर देखने को मिलेगा।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

इस एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ और अंतिम मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पहला और तीसरा मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं अंतिम मैच शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+