कौन हैं ये परिवहन मंत्री? आम नागरिक बनकर किया बस का सफर, कंडक्टर क्यों बोला उतर जाओ? Video
सोशल मीडिया पर एक परिवहन मंत्री का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो भेष बदलकर यात्रियों की मिल रही सुविधाओं की जांच करने के लिए आम यात्री की तरह बस में सफर करते नजर आ रहे है। उन्होंने 2 घंटे से अधिक समय तक अलग-अलग दस बसों में सफर किया। जिसके बाद लोग जानना चाह रहे हैं आखिर कौन हैं ये मंत्री जिन्होंने नागरिकों के हित में इतना सारहनीय प्रयास किया।
दरअसल, ये परिवहन मंत्री कांग्रेस शासित कर्नाटक राज्य के मंत्री बायराथी सुरेश हैं। उन्होंने राज्य की राजधानी बेंगलुरू में यात्रियों की मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए बीएमटीसी की बसों में औचक निरीक्षण किया।

इतना ही नहीं औचक निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने और लापरवाही बरतने के आरोप में बीएमटीसी की दो बसों के ड्राइवर और कडंक्टर को सस्पेंड करने का सख्त आदेश जारी किया।
क्यों ड्राइवर और कडंकटर किए गए निलंबित?
बीएमटीसी के बस नंबर KA-57 F-3372 में यात्री ने उतरने के लिए इशारा किया इसके बावजूद ड्राइवर और कडंक्टर ने फन वर्ल्ड स्टॉप पर बस को नहीं रोका। यात्री के साथ लापरवाही भरा ये व्यवहार देखकर दोनों कर्मचारियों को मंत्री के आदेश पर सस्पेंड किया गया।

क्यों कडंक्टर ने कहा बस से उतर जाओ?
साधारण यात्री का भेष धर कर मंत्री सुरेश को कडंक्टर के बुरे व्यवहार का कटु अनुभव हुआ। हेब्बाल से नागाशेट्टीहल्ली रूट पर यात्रा करते समय उन्होंने कडंकटर को किराए के लिए 100 रुपये दिए तो उसने छिड़कते हुए खुले पैसे ना होने की बात कह कर उन्हें सब से नीचे उतरने को कहा। इतना ही हीं नागाशेट्टीहल्ली में एक ऑटो ड्राइवर की भी फटकार लगाई तजो किराया मीटर में 30 रुपये दिखने के बाद यात्री से 36 से रुपये वसूल रहा था।
मंत्री ने शेयर की पोस्ट
मंत्री अपने इस अनोखे अनुभव का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यात्रियों के अनुभव को खुद समझने के लिए बेंगलुरु में BMTC बसों से अचानक फ़ील्ड इंस्पेक्शन किया। सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"













Click it and Unblock the Notifications