भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ से दो लोगों की छुट्टी? BCCI अब ले सकती है कड़ा एक्शन
Gautam Gambhir: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप से भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। कप्तान श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर के ऊपर सवाल खड़े हुए हैं। इन सबके बीच एक खबर यह भी है कि गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ से दो सदस्यों का पत्ता साफ़ हो सकता है।
ड्रेसिंग में उथल-उथल मची हुई है और फैंस बेहद नाराज दिखाई दे रहे हैं। इंग्लैंड में एकदिवसीय सीरीज के बाद गौतम गंभीर का खास माने जाने वाले सहायक कोच टेन डोशेट और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल जा सकते हैं। दोनों की छुट्टी होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।

बीसीसीआई ले सकती है एक्शन
बीसीसीआई अब एक्शन मोड में आने की तैयारी में है और कोचिंग स्टाफ के दोनों सदस्यों का कार्यकाल बढाने के मूड में नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के बाद इनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। अब इनको गौतम गंभीर नहीं नहीं बचा पाएंगे। गंभीर के इच्छा के अनुसार ही इनको लाया गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार टेन डोशेट की बातचीत एक आईपीएल टीम से चल रही है, वह उसी में कोचिंग की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। उनके अलावा मोर्ने मोर्कल भी कहीं न कहीं अपना जुगाड़ फिट करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया में दो कोचिंग स्टाफ की पोस्ट खाली होगी और नए लोग आएंगे।
प्रदर्शन अच्छा रहता, तो बात अलग हो सकती थी
आयरलैंड और इंग्लैंड में अगर टीम का प्रदर्शन अच्छा रहता, तो शायद कोचिंग स्टाफ में बदलाव के आसार ज्यादा नहीं होते और कार्यकाल बढ़ाया जा सकता था। अब हार के बाद बीसीसीआई के ऊपर पूरा दबाव है, ऐसे में बोर्ड को कुछ नया करना होगा। लक्ष्मीपति बालाजी को गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है।
फील्डिंग कोच भी निशाने पर
उधर फील्डिंग कोच दिलीप टी के ऊपर भी एक्शन होने की संभावना नजर आ रही है। मौजूद समय में टीम इंडिया की फील्डिंग का स्तर गिरता जा रहा है। इंग्लैंड सीरीज में भी यह देखने को मिला है। अगर बीसीसीआई टीम में सुधार के लिए कदम उठाएगी, तो दिलीप की कुर्सी भी जाने के आसार हैं।


Click it and Unblock the Notifications
