Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RRB NTPC 2025: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, NTPC में बंपर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?

RRB NTPC Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सपना रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 23 सितंबर 2025 को नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) के लिए कुल 8,875 रिक्त पदों की घोषणा की है। इसमें ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों स्तर के पद शामिल हैं।

यह भर्ती उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। ग्रेजुएट स्तर के पदों में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, JAA और सीनियर क्लर्क शामिल हैं, जबकि अंडरग्रेजुएट स्तर के पदों में ट्रेन क्लर्क, CCTC, अकाउंट्स क्लर्क और जूनियर क्लर्क शामिल हैं।

RRB NTPC

रेलवे ने इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में रिक्त पदों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। इस भर्ती प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट जैसी चयन प्रक्रियाएं शामिल हैं। वेतन ₹19,900 से ₹35,400 तक पद के अनुसार होगा। यह मौका विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है, जो रेलवे में स्थायी और सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं।

NTPC भर्ती 2025 का अवसर

NTPC ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए यह नई भर्ती प्रक्रिया का शुरुआत है। यह भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। आधिकारिक RRB NTPC विस्तृत सूचना (Detailed Notification) जल्द ही जारी होगी।

विवरण जानकारी
1
परीक्षा का नाम RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories) 2025
2
भर्ती करने वाला Railway Recruitment Board (RRB)
3
कुल रिक्त पद 8,875
4
पदों के नाम
स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, CCTS, JAA,
सीनियर क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, CCTC, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर क्लर्क
5
चयन प्रक्रिया CBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट
6
वेतन ₹19,900 से ₹35,400 (पद के अनुसार)

RRB NTPC ग्रेजुएट स्तर की रिक्तियां 2025

ग्रेजुएट स्तर के NTPC पदों के लिए इस वर्ष कुल 5,817 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, CCTS, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट और सीनियर क्लर्क जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

ग्रेजुएट स्तर पदों का विवरण

पद का नाम विभाग वेतन स्तर स्वीकृत रिक्तियां
1
स्टेशन मास्टर ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) 6 615
2
गुड्स ट्रेन मैनेजर ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) 5 3,423
3
ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे) ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) 4 59
4
चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर (CCTS)
ट्रैफिक (कमर्शियल) 6 161
5
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट (JAA)
अकाउंट्स 5 921
6
सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट जनरल 5 638

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सिविल जज भर्ती 2022 पर हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, पुराने नियमों से होगी भर्ती

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+