RRB Recruitment 2026: रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन आउट, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
RRB JE Recruitment 2026 Notification Out: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,993 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।
इच्छुक उम्मीदवार तय योग्यता और आयु सीमा की जांच करने के बाद 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। RRB JE भर्ती 2026 में अलग-अलग इंजीनियरिंग स्ट्रीम से जुड़े पद शामिल हैं। कुल 3,993 पदों में 1,699 पद सामान्य वर्ग, 624 एससी, 363 एसटी, 913 ओबीसी और 394 ईडब्ल्यूएस के लिए रखे गए हैं।

किसके लिए है मौका?
जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन साल का डिप्लोमा या संबंधित स्ट्रीम में बीई/बीटेक डिग्री जरूरी है। वहीं डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट पद के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में तीन साल का डिप्लोमा मांगा गया है। उम्मीदवार की जरूरी शैक्षणिक योग्यता 13 सितंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। जिन अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, वे आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें: NEET PG के उम्मीदवारों को भेजा गया गलत टेस्ट सिटी का SMS, NBEMS ने मानी गलती, स्टूडेंट के लिए दिया बड़ा अपडेट
18 से 33 साल होनी चाहिए उम्र
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को कम से कम 18 और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, जबकि ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिकों और रेलवे कर्मचारियों समेत अन्य पात्र वर्गों के लिए भी नियम के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी: 13 अगस्त 2026
- आवेदन शुरू: 14 अगस्त 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख: 13 सितंबर 2026
- शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 15 सितंबर 2026
- आवेदन सुधार की अवधि: 16 से 25 सितंबर 2026
दो चरणों में होगी परीक्षा
RRB JE भर्ती में चयन के लिए सीबीटी-1 और सीबीटी-2 यानी दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षा होगी। अभी दोनों परीक्षाओं की आधिकारिक तारीख जारी नहीं हुई है। परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की संभावना है। परीक्षा से करीब 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन और चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: School Holiday Alert: भारी बारिश और कांवड़ यात्रा का असर, आज कहां-कहां बंद हैं स्कूल?


Click it and Unblock the Notifications
