NEET PG के उम्मीदवारों को भेजा गया गलत टेस्ट सिटी का SMS, NBEMS ने मानी गलती, स्टूडेंट के लिए दिया बड़ा अपडेट
NEET PG 2026 Wrong Test City SMS Sent to Candidates: NEET PG उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़ी एक जरूरी अपडेट सामने आई है। कुछ अभ्यर्थियों को टेस्ट सिटी की जानकारी वाला गलत SMS मिलने से परेशानी बढ़ गई। कई उम्मीदवार परीक्षा के लिए दूसरे शहर जाने की तैयारी करते हैं और इसके लिए पहले से ट्रेन-फ्लाइट, होटल और दूसरी व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं। ऐसे में गलत टेस्ट सिटी का मैसेज मिलने से उनके बीच असमंजस की स्थिति बन गई।
मामले पर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि कुछ उम्मीदवारों को तकनीकी वजह से गलत टेस्ट सिटी का SMS चला गया था। बोर्ड ने बाद में सही जानकारी उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के जरिए भेज दी है। साथ ही Applicant Portal पर भी अपडेट कर दिया गया है।

तकनीकी समस्या से गया गलत SMS
NBEMS के मुताबिक, टेस्ट सिटी की जानकारी भेजने की प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्या सामने आई। इसके कारण कुछ उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर पर गलत टेस्ट सिटी की जानकारी वाला SMS पहुंच गया। परीक्षा शहर की जानकारी NEET PG उम्मीदवारों के लिए काफी अहम होती है। खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्हें परीक्षा देने के लिए दूसरे शहर की यात्रा करनी होती है।
ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: ऑल इंडिया कोटा के लिए राउंड-1 चॉइस फिलिंग शुरू, चेक करें प्रोसेस
बाद में भेजी गई सही जानकारी
तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद NBEMS ने उम्मीदवारों को सही टेस्ट सिटी की जानकारी दोबारा भेजी। यह जानकारी SMS और ईमेल के जरिए उपलब्ध कराई गई है। इसलिए अगर किसी उम्मीदवार को पहले एक टेस्ट सिटी का SMS मिला था और बाद में दूसरी जानकारी SMS या ईमेल से मिली है, तो उसे पहले वाले मैसेज के आधार पर यात्रा की तैयारी नहीं करनी चाहिए।
SMS से ज्यादा भरोसा वेबसाइट की जानकारी पर
NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि टेस्ट सिटी को लेकर किसी भी तरह के भ्रम की स्थिति में Applicant Portal पर उपलब्ध अपडेटेड जानकारी को ही मानें। अगर पहले गलत SMS मिला है और बाद में SMS या ईमेल के जरिए सही जानकारी मिली है, तब भी उम्मीदवार एक बार Applicant Portal पर जाकर टेस्ट सिटी की पुष्टि कर लें।
यात्रा की तैयारी से पहले जरूर करें ये काम
NEET PG उम्मीदवारों को अभी गलत टेस्ट सिटी वाले SMS के आधार पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। टिकट, होटल या दूसरी यात्रा व्यवस्था करने से पहले NBEMS Applicant Portal पर लॉगिन करके टेस्ट सिटी की जानकारी जांच लें।
NBEMS ने साफ किया है कि तकनीकी समस्या की वजह से कुछ उम्मीदवारों को गलत SMS भेजा गया था। बाद में सही टेस्ट सिटी SMS और ईमेल के जरिए भेजने के साथ Applicant Portal पर भी अपडेट कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: प्राइवेट कॉलेजों से MBBS करना हुआ और महंगा, ₹17.13 लाख तक पहुंची सालाना फीस


Click it and Unblock the Notifications
