School Holiday Alert: भारी बारिश और कांवड़ यात्रा का असर, आज कहां-कहां बंद हैं स्कूल?
School Holiday Alert: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गई हैं, जबकि कुछ जगहों पर नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, उत्तर भारत में कांवड़ यात्रा भी चल रही है, जिसके चलते कई जिलों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।
ऐसे में छात्र और अभिभावक यह जानना चाहते हैं कि 5 अगस्त 2026 को उनके जिले में स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो यहां जानिए किन जिलों में छुट्टी का ऐलान हुआ है और किन राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांवड़ यात्रा और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और मुजफ्फरनगर में सभी बोर्डों के स्कूलों को 12 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें: School Holiday Alert: कहीं कांवड़ यात्रा के कारण बंद हुए स्कूल, कहीं बारिश ने कराई छुट्टी, देखें अपडेट
कुछ जगहों पर बारिश की वजह से भी छुट्टी
कई इलाकों में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए भी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि यह फैसला हर जिले में अलग-अलग लिया गया है। इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूल या जिला प्रशासन से छुट्टी की पुष्टि जरूर कर लें।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। इसके अलावा जिन राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं-
- उत्तराखंड
- असम
- मेघालय
- बिहार
- अरुणाचल प्रदेश
- ओडिशा
- सिक्किम
- महाराष्ट्र
- गोवा
- केरल
- तमिलनाडु
- कर्नाटक
- पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र
हर राज्य में स्कूल बंद नहीं
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहां सभी जिलों में स्कूल बंद करने का कोई एक जैसा आदेश नहीं है। कई जगह स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे, जबकि कुछ जिलों में स्थानीय प्रशासन ने हालात को देखते हुए छुट्टी घोषित की है। इसलिए किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए अपने जिले के प्रशासन या स्कूल की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: अच्छी रैंक के बावजूद क्यों रद्द हो जाता है एडमिशन? काउंसलिंग से पहले चेक कर लें डिटेल


Click it and Unblock the Notifications
