RPSC Recruitment 2025: SI सहित 1015 पद पर निकली भर्ती, मिलेगी 42 हजार सैलरी, कौन कर सकता है अप्लाई?
RPSC Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार सितंबर के पहले हफ्ते तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
खास बात यह है कि इस भर्ती में अच्छे वेतनमान के साथ सम्मानजनक पद और नौकरी की सुरक्षा भी मिलेगी। अगर आप पुलिस सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर करना होगा।

पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 1015 पदों को भरा जाएगा। इनमें सब इंस्पेक्टर (AP) के 896 पद, सब इंस्पेक्टर (AP) सहरिया के 4 पद, सब इंस्पेक्टर (AP) अनुसूचित क्षेत्र के 25 पद, सब इंस्पेक्टर (IB) के 26 पद और प्लाटून कमांडर (RAC) के 64 पद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: RRB NTPC Exam 2025: 3445 पदों के लिए कल 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, क्या है परीक्षा का पैटर्न?
योग्यता और आवश्यक शर्तें
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ जरूरी है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट मिलेगी, जबकि अन्य छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
शारीरिक मानक
एसआई भर्ती के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीना 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 86 सेंटीमीटर होना जरूरी है।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे 4200 रुपये) के अनुसार सैलरी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और अंत में इंटरव्यू लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: SSC Recruitment 2025: बिना परीक्षा नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, मिलेगी 40 हजार सैलरी, अभी करें अप्लाई!












Click it and Unblock the Notifications