NEET Re-Exam Result 2024: नीट यूजी री-एग्जाम के नतीजे जारी, इस डायरेक्ट लिंक पर चेक कीजिए स्कोरकार्ड

NEET Re-Exam Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी पुन: परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in. पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट यूजी रि-एग्जाम 2024 में 813 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। ये एग्जाम 1,563 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्हें मूल NEET UG परीक्षा में शुरू में ग्रेस मार्क्स मिले थे। जिसके बाद इस मामले में लीक के आरोपों पर विवाद का सामना करना पड़ा था।

NEET Re-Exam Result 2024

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या NEET पेपर लीक के आरोपियों को कांग्रेस दफ्तर से किया गया गिरफ्तार? जानें Video का सच?

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद, इन कैंडिडेट्स को ये ऑप्शन दिया गया था कि ये चाहे तो परीक्षा फिर से दे सकते हैं या फिर नहीं भी दे सकते हैं। एग्जाम न देने वाले कैंडिडेट्स ग्रेस मार्क्स हटाकर अपने ओरिजिनल स्कोर को जारी रख सकते हैं। इस स्थिति में कई सारे कैंडिडेट्स ने परीक्षा न देना चुना।

NEET UG 2024 DOWNLOAD: नीट यूजी स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड?

नीट यूजी 2024 की स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in exams.nta.ac.in. पर जाएं

होमपेज पर आपको हाइलाइट किए गए लिंक टैब पर क्लिक करें

अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें

सबमिट पर क्लिक करें

स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- Parliament Session: संसद में गूंजेगा NEET का मुद्दा, विपक्ष ने बनाया खास प्लान, जवाब देने को तैयार मोदी सरकार!

कब होगी काउंसलिंग?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है।

हाल ही में NEET UG के आयोजन में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CBI ने गुजरात के गोधरा में एक निजी स्कूल के मालिक को गिरफ्तार किया। पीटीआई के मुताबिक चार जिलों आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा में फैले संदिग्धों के परिसरों में तलाशी ली गई है।

इससे पहले,सीबीआई ने झारखंड के हजारीबाग में प्रश्नपत्रों से छेड़छाड़ के आरोप में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल-सह-नीट परीक्षा के जिला समन्वयक एहसानुल हक, उप-प्राचार्य इम्तियाज आलम और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

नीट यूजी 2024 के संचालन में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों से घंटों पूछताछ की गई है। इसके अलावा पटना की विशेष सीबीआई अदालत ने पहले नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में दो आरोपियों चिंटू कुमार और मुकेश कुमार को तीन दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+