Fact Check: क्या NEET पेपर लीक के आरोपियों को कांग्रेस दफ्तर से किया गया गिरफ्तार? जानें Video का सच?
Fact Check: नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फेक खबरें वायरल हो रही हैं। बिहार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 21 जून 2024 को नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के देवघर से छह लोगों को गिरफ्तार किया।
इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि आरोपियों को देवघर स्थित कांग्रेस कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि, सभी गिरफ्तार 6 आरोपी देवघर के कांग्रेस दफ्तर में छिपे हुए थे।

ये भी पढ़ें- Fact Check: CUET एग्जाम के आंसर शीट को लेकर क्या NTA ने की इतनी बड़ी लापरवाही? सामने आया सच
सोशल मीडिया पर क्या किया जा रहा है दावा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के देवघर में कांग्रेस कार्यालय से बिहार पुलिस ने 6 नीट आरोपियों को गिरफ्तार किया। दूसरी ओर कांग्रेस अपने मगरमच्छी आंसुओं से NEET उम्मीदवारों से मिल रही थी और उन्हें भड़का रही थी।''

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या कार में बैठकर राहुल गांधी देख रहे थे PM मोदी का शपथ ग्रहण, अब सामने आया Vidoe का सच?
क्या है वायरल दावे का सच?
रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में दिख रही इमारत कांग्रेस पार्टी का देवघर कार्यालय की नहीं, बल्कि पटना का एलएनजेपी अस्पताल की है। जहां देवघर से गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। आरोपियों को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से बहुत दूर देवघर के एक घर से गिरफ्तार किया गया था।
#WATCH | Bihar: 6 accused arrested in connection with UG NEET case being taken from LNJP hospital, Patna after their medical examination.
— ANI (@ANI) June 23, 2024
Bihar Police arrested the accused from Jharkhand's Deoghar on June 21. pic.twitter.com/sOmBKQUHtS
वायरल वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने 23 जून को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। एएनआई के पोस्ट में बताया गया है कि वीडियो में नीट मामले में देवघर से गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद पटना के एलएनजेपी अस्पताल से ले जाया जा रहा है।
वहीं गूगल मैप्स पर उपलब्ध पटना के एलएनजेपी अस्पताल की तस्वीरें भी वायरल वीडियो में दिख रही इमारत से मेल खाती हैं, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह क्लिप पटना की है, देवघर की नहीं।
देवघर में आरोपियों को कहां से गिरफ्तार किया गया?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, देवघर एसडीपीओ ऋतिक श्रीवास्तव के मुताबिक संदिग्ध शहर के देवीपुर इलाके में एम्स देवघर के पास झुन्नू सिंह के घर में छिपे हुए थे। बिहार पुलिस ने झुन्नू सिंह के घर से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें पटना ले आई है। इस मामले में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि आरोपियों को एम्स देवघर के पास स्थित झुन्नू सिंह के फार्महाउस में पकड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications