Parliament Session: संसद में गूंजेगा NEET का मुद्दा, विपक्ष ने बनाया खास प्लान, जवाब देने को तैयार मोदी सरकार!
NEET Issue in Lok Sabha: देशभर में NEET-UG रिजल्ट और पेपर लीक का मुद्दा गर्माया हुआ है। छात्रों ने एक तरफ कथित पेपर में गड़बड़ी को लेकर आक्रोश है तो दूसरी तरफ विपक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच संसद में विपक्षी दल इंडिया नीट का मुद्दा उठाएगा, जिसको लेकर राज्यसभा और लोकसभा में हंगामे के आसार है।
नीट यूजी पेपर लीक की चल रही जांच के बीच विपक्ष शुक्रवार (28 जून) को संसद में इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेगा। गुरुवार को विपक्ष ने कहा कि वो शुक्रवार को संसद में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाएगा।

दरअसल, NEET मुद्दे को उठाने का विपक्ष का फैसला गुरुवार शाम को भारी जनाक्रोश के बीच हुई बैठक में लिया गया। 4 जून को जब से नतीजे घोषित हुए हैं, पेपर लीक और ग्रेड मार्क्स के आरोपों को लेकर पूरे देश में विरोध और प्रदर्शन हो रहे हैं।
विपक्ष ने कहा है कि वह कल (28 जून) संसद में इस मुद्दे को उठाएगा। विपक्ष का उद्देश्य सरकार को घेरना है, भले ही आज का दिन संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समर्पित है। हालांकि सूत्रों के अनुसार सरकार इस मामले पर किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दें सकते हैं जवाब
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार संसद में नीट समेत तमाम मुद्दों पर जवाब देने के लिए तैयार है। सूत्रों के मुताबिक अगर विपक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान नीट का मुद्दा उठाते हैं तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हस्तक्षेप करेंगे और सवालों का जवाब दें सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार संसद में शुक्रवार को अगर यह मामला सामने आता है तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसका जवाब देंगे। बता दें कि इससे पहले सोमवार को संसद में शपथ लेने के दौरान नीट विवाद पर विपक्ष ने प्रधान को लेकर हूटिंग की थी।
नीट विवाद का मुद्दा उठा
गुरुवार को भी संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन में भी नीट पर विवाद का मुद्दा उठा। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार "निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है"। मालूम हो कि नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष पिछले कई दिनों से केंद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने नीट पेपर लीक में धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications