NEET UG Exam 2025: दोपहर 2 बजे से NEET की परीक्षा, क्या है ड्रेस कोड? इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

NEET UG Exam 2025 Dress Code: देशभर के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है। सालभर की मेहनत, अनगिनत किताबें, लंबी कोचिंग क्लासेस और नींद भरी रातों के बाद अब वह घड़ी आ गई है जब छात्र अपने डॉक्टर बनने के सपने की दिशा में पहला बड़ा कदम रखने जा रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) का आयोजन कर रही है। मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए यह सबसे जरूरी परीक्षा मानी जाती है।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 5 बजे तक चलेगी, लेकिन छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए 1:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। देरी होने पर परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में छात्रों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा। परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई है, जिसे उम्मीदवार neet.nta.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Dress Code

इन दस्तावेजों को ले जाना जरूरी

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज और फोटो ले जाने होंगे:

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी (जिस पर वही पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाई गई हो, जो आवेदन पत्र में अपलोड की थी)
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो (उसी तरह की, जो आवेदन में लगाई गई थी) - जिसे सेंटर की अटेंडेंस शीट पर चिपकाया जाएगा
  • एक पोस्टकार्ड साइज (4x6 इंच) रंगीन फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ - जिसे एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड प्रोफार्मा पर चिपकाना होगा
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र - जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID, राशन कार्ड या कक्षा 12 का एडमिट कार्ड
  • PwBD प्रमाणपत्र (अगर लागू हो) - दिव्यांग उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र लाना होगा
    ये भी पढ़ें: Fact Check: फिजिक्‍सवाला से फ्री में NEET व CUET कोचिंग का दावा सही, दिल्‍ली सरकार ने किया MOU

इन चीजों को ले जाना सख्त मना है

परीक्षा में अनुचित साधनों से बचने के लिए कुछ वस्तुओं को लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है:

  • कोई भी लिखित नोट्स, कागज़ के टुकड़े या स्टडी मटेरियल
  • जियोमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, स्केल, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इरेज़र आदि
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कैमरा, वॉच, हेल्थ बैंड
  • बैग, वॉलेट, बेल्ट, टोपी, धातु के गहने, घड़ी
  • कोई भी खाद्य सामग्री (खुला या पैक्ड), पानी की बोतल
  • कोई भी उपकरण जो अनुचित साधनों में प्रयोग हो सकता हो
  • ऐसी कोई भी वस्तु लाने पर उम्मीदवार की परीक्षा रद्द की जा सकती है और उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

ड्रेस कोड का सख्ती से पालन जरूरी

NEET UG 2025 में ड्रेस कोड को लेकर भी खास निर्देश जारी किए गए हैं:

  • हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, आधी बांह की शर्ट/कुर्ता ही मान्य
  • लंबे या भारी कपड़े, फुल स्लीव, भारी जूते नहीं पहन सकते
  • जूते की बजाय चप्पल या सैंडल पहनना अनिवार्य
  • धार्मिक या पारंपरिक पोशाक में आने वालों को 12:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा
  • गहने, घड़ी, ब्रॉच, बैज, फूल, क्लिप आदि पहनना मना है।

हर साल बढ़ रही है NEET की लोकप्रियता

NEET UG भारत में एकमात्र परीक्षा है जिसके जरिए MBBS और BDS जैसे मेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है। पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2023 में 20.87 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 24 लाख से भी अधिक पहुंच गया।

छात्रों के लिए सलाह

परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि समय पर केंद्र पहुंचें, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और शांत मन से परीक्षा दें।
यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak News: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+