Fact Check: फिजिक्सवाला से फ्री में NEET व CUET कोचिंग का दावा सही, दिल्ली सरकार ने किया MOU
Fact Check Free Coaching Delhi: दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद से कई तरह के दावे सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। उन्हीं में से एक है फ्री कोचिंग का, जो सही है। दिल्ली सरकार द्वारा NEET व CUET जैसी महंगी कोचिंग फ्री में दिलाने की बात कही जा रही है।
सबसे पहले फेसबुक पर वामिका दीक्षित नाम की यूजर का यह पोस्ट देखिए, जिसमें लिखा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब फिजिक्सवाला की NEET और CUET कोचिंग बिल्कुल फ्री में मिलेगी।

पोस्ट में आगे बताया गया है कि 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी क्लासेस, वो भी रोजाना छह घंटे। साथ ही मिलेंगे नोट्स और पूरा स्टडी मैटेरियल भी। दिल्ली की नई सरकार और एजुकेशन प्लेटफॉर्मका ये कदम हजारों स्टूडेंटस का भविष्य बदल सकता है। दिल्ली में हर चीज फ्री है क्या?
यह भी पढ़ें- Fact Check: तहव्वुर राणा पर BJP नेता का बयान SP सांसद डिंपल यादव के नाम से वायरल, जानें फर्जी दावे की हकीकत?
अपनी पोस्ट के अंत में वामिका ने सवाल उठाया कि दिल्ली में हर चीज फ्री है क्या? इसी सवाल के जवाब की तलाश में वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने फ्री कोचिंग वाले दावे की पड़ताल की। सबसे पहले दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले।
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का इंटरव्यू
हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अकाउंट से शेयर किया गया एक वीडियो मिला। एक मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के निदेशालय ने छात्रों को NEET-25 व CUET UG-25 की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष ऑनलाइन क्लासेस प्रदान करने, मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय में भेजने के लिए दिल्ली सरकार ने BIG ((Bharat Innovation Global) के साथ मिलकर बिना किसी शुल्क का एमओयू साइन किया है।
एक लाख 63 हजार छात्रों को होगा फायदा
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि इस एमओयू के तहत दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जा रहे 1 लाख 63 हजार स्कूली बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एक माह तक दी जाएगी। ताकि अधिक बच्चे डॉक्टर बन सके। विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकें। दिल्ली सरकार स्कूली बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकें।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इंटरव्यू के अंत में इस बात को भी स्पष्ट कर दिया है कि यह निशुल्क कोचिंग का यह एमओयू फिजिक्सवाला के साथ किया गया है।अब फिजिक्सवाला की NEET और CUET कोचिंग बिल्कुल फ्री में मिलेगी।
इसी खबर की पड़ताल में एबीपी वेबसाइट पर 27 मार्च को 'दिल्ली के छात्रों को मिलेगी NEET और CUET की निशुल्क कोचिंग, रेखा गुप्ता की सरकार का बड़ा फैसला' शीर्षक से प्रकाशित खबर मिली, जिसमें फ्री कोचिंग की अधिक जानकारी दी गई है।
NEET-CUET की निशुल्क कोचिंग के साथ यह सुविधा भी
एबीपी की न्यूज के अनुसार दिल्ली में NEET और CUET की निशुल्क कोचिंग 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। दो मई तक चलेगी। रोजाना छह घंटे ऑनलाइन क्लासेस हो रही हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, गणित, जनरल एप्टीट्यूड और इंग्लिश की क्लास के साथ-साथ पीडीएफ नोट्स, नियमित टेस्ट और डाउट सॉल्विंग सेशन की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: प्रियंका गांधी का पुराना विरोध प्रदर्शन वाला वीडियो वक्फ एक्ट से जोड़कर किया जा रहा है ग़लत दावा

Fact Check
दावा
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों को फिजिक्सवाला की NEET और CUET कोचिंग बिल्कुल फ्री में मिलेगी।
नतीजा
दावा सही है। दिल्ली सरकार ने फ्री कोचिंग के लिए एमओयू साइन किया है।












Click it and Unblock the Notifications