NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, कब से कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?
NEET UG 2026 पास करने वाले लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और संबंधित अधिकारियों ने NEET UG Counselling 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 4 अगस्त से देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। इसके बाद सभी चरण तय समय पर पूरे किए जाएंगे और 8 सितंबर 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
तारीखों के ऐलान के बाद छात्र अब अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करने और पसंदीदा कॉलेजों की सूची बनाने में जुट गए हैं। अधिकारियों ने भी साफ किया है कि इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी नहीं होने दी जाएगी, ताकि छात्रों का अकादमिक कैलेंडर प्रभावित न हो। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को MCC के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उन्हें अपनी रैंक के अनुसार MBBS, BDS सहित पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पिछले वर्षों के कट-ऑफ और अपनी रैंक को ध्यान में रखकर ही चॉइस फिलिंग करें।

चार चरणों में होगी काउंसलिंग
NEET UG काउंसलिंग राउंड-1, राउंड-2, मॉप-अप राउंड (राउंड-3) और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में होगी। पहले राउंड के बाद रैंक और चॉइस फिलिंग के आधार पर सीट अलॉटमेंट होगा। सीट मिलने पर छात्र दाखिला ले सकते हैं या बेहतर कॉलेज के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं। शुरुआती काउंसलिंग पूरी होने के बाद AIIMS, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 8 सितंबर 2026 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 Seat Upgrade: MCC ने सीट अपग्रेड कराने वालों को दी बड़ी राहत, नहीं लगाने होंगे कॉलेज के चक्कर
ये दस्तावेज पहले से रखें तैयार
छात्रों को NEET स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जरूरत पड़ने पर जाति प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखने चाहिए। किसी भी दस्तावेज की कमी होने पर अलॉट हुई सीट रद्द हो सकती है। साथ ही छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करने और फर्जी दावों से बचने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: रूस में सिलाई का काम कर रहा था शख्स, बिहार पुलिस ने NEET प्रदर्शन के आरोप में दर्ज की FIR, कोनन राही कौन?


Click it and Unblock the Notifications
