NEET UG 2026 Seat Upgrade: MCC ने सीट अपग्रेड कराने वालों को दी बड़ी राहत, नहीं लगाने होंगे कॉलेज के चक्कर
NEET UG 2026 Seat Upgrade: नीट काउंसलिंग में सीट अपग्रेड का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब जिन उम्मीदवारों को एक सीट अलॉट हो चुकी है और वे आगे के राउंड में बेहतर कॉलेज या सीट पाने के लिए Upgrade या Willing to Upgrade का विकल्प चुनते हैं, उन्हें सिर्फ एडमिशन की औपचारिकता के लिए कॉलेज जाकर रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगी। इस बदलाव से छात्रों का समय और यात्रा का खर्च बच सकता है।
अगर किसी छात्र को सीट मिल गई है और वह अगले राउंड में अपग्रेड के लिए जाता है, तो उसकी मौजूदा सीट काउंसलिंग सिस्टम में सुरक्षित रहेगी। वह MCC के तय नियमों के मुताबिक अगले राउंड में बेहतर सीट के लिए अपनी किस्मत आजमा सकेगा।

छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
पहले अपग्रेड की उम्मीद में छात्रों को सीट अलॉट होने के बाद कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए जाना पड़ सकता था। नई व्यवस्था से दूसरे शहर या राज्य में सीट पाने वाले छात्रों को खास राहत मिल सकती है। उन्हें सिर्फ अपग्रेड के लिए बार-बार लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: 'इडियट,अंधभक्त', राहुल गांधी ने सदन में काटा बवाल! तानाशाह, जयचंद और बालबुद्धि भी बोलना मना, पूरी लिस्ट
हालांकि, सीट अपग्रेड से जुड़े बाकी सभी नियम MCC की काउंसलिंग गाइडलाइन के अनुसार ही लागू होंगे। छात्रों को सलाह है कि वे अपग्रेड का विकल्प चुनने से पहले MCC की ओर से जारी आधिकारिक नियमों और समय सीमा को ध्यान से पढ़ें।
NEET UG 2026 छात्रों के लिए जरूरी बात
काउंसलिंग शुरू होने से पहले उम्मीदवार अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली हर अपडेट को चेक करते रहें। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग के दौरान कॉलेज और कोर्स की पसंद भरते समय सीट अपग्रेड से जुड़े नियमों को भी ध्यान में रखना जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट से वायरल हुए मोहम्मद इरफान कितने पढ़े-लिखे हैं, कहां से सीखी इतिहास और राजनीति की बारीकियां?


Click it and Unblock the Notifications
