रूस में सिलाई का काम कर रहा था शख्स, बिहार पुलिस ने NEET प्रदर्शन के आरोप में दर्ज की FIR, कोनन राही कौन?

NEET Protest Konan Rahi: नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज में 25 जुलाई को हुए प्रदर्शन के बाद दर्ज FIR अब सवालों के घेरे में आ गई है। नामजद आरोपितों में शामिल कोनन राही (सदाकत कौनैन) ने रूस से एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि वह प्रदर्शन के दिन भारत में था ही नहीं।

उसका कहना है कि वह मार्च 2026 से रूस में सिलाई का काम कर रहा है और बहादुरगंज में हुई घटना से उसका कोई संबंध नहीं है। इसी तरह एक अन्य छात्र अदनान अमीनी ने भी परीक्षा में शामिल होने के दस्तावेज दिखाकर खुद को बेगुनाह बताया है।

NEET Protest konan rahi russia tailor

रूस से वीडियो जारी कर कोनन राही ने उठाए सवाल

किशनगंज जिले की सतमेरी कुलभिटा पंचायत के रहने वाले कोनन राही उर्फ सदाकत कौनैन ने रूस से वीडियो जारी कर अपने खिलाफ दर्ज FIR पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में उसने कहा कि NEET पेपर लीक के विरोध में बहादुरगंज में हुए प्रदर्शन के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं था। उसने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और FIR की समीक्षा करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मार्च से रूस में रहकर कर रहा है काम

कोनन राही का दावा है कि वह मार्च 2026 में रोजगार के लिए रूस गया था और तब से वहीं सिलाई का काम कर रहा है। उसके अनुसार प्रदर्शन वाले दिन वह भारत में नहीं बल्कि रूस के शख्ती शहर में मौजूद था। इसके बावजूद उसे FIR में नामजद कर दिया गया। उसका कहना है कि यदि यात्रा और पासपोर्ट रिकॉर्ड की जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

ये भी पढे़ं: Delhi Police vs CJP: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब सड़कों पर उतरेगी दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन

अदनान अमीनी ने भी पेश किए सबूत

वहीं स्थानीय mainmedia.in के मुताबिक FIR में नामजद लौचा पंचायत के अदनान अमीनी ने भी खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि 25 जुलाई को वह बहादुरगंज में नहीं बल्कि किशनगंज शहर के गर्ल्स हाई स्कूल में डीएलएड परीक्षा दे रहे थे। उन्होंने अपना एडमिट कार्ड दिखाते हुए दावा किया कि पिछले कई महीनों से वह परीक्षा की तैयारी के लिए शहर में रह रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें भी आरोपित बना दिया गया।

प्रदर्शन के बाद 46 नामजद, 22 गिरफ्तार

25 जुलाई को एलआरपी चौक पर हुए प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद बहादुरगंज पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया और 46 लोगों को नामजद करते हुए FIR दर्ज की। अंचलाधिकारी आशीष कुमार सिंह के अनुसार प्रदर्शन के दौरान डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। गिरफ्तार आरोपितों में एक दर्जन से अधिक किशोर भी शामिल हैं, जिन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

ये भी पढे़ं: PM Modi Facebook Video: पीएम मोदी के रिल्स को Facebook ने क्यों हटाया, विवाद के बीच Meta ने दी सफाई

सरकार ने वापस लेने का किया ऐलान, फिर भी उठ रहे सवाल

बिहार सरकार के गृह विभाग ने 27 जुलाई को प्रेस रिलीज जारी कर घोषणा की कि 26 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक NEET/UG आंदोलन से जुड़े मामलों को वापस लिया जाएगा और गिरफ्तार लोगों को रिहा किया जाएगा। इसके बावजूद FIR में नामजद लोगों के दावे चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि इमरान आलम का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाद में कुछ बाहरी असामाजिक तत्व शामिल हो गए, जिससे हालात बिगड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+