NEET 2024 Re-Exam Admit Card: नीट पेपर लीक के बाद री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

NEET 2024 Re-Exam Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 1563 उम्मीदवारों के लिए NEET 2024 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ये उम्मीदवार जो फिर से परीक्षा देना चाहते हैं, वे NEET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ से री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

23 जून 2024 को करीब 1500 छात्रों के लिए पेन और पेपर मोड (OMR) में दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने अपने नोटिस में बताया है कि दोबारा परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्हें प्रारंभिक मूल्यांकन के दौरान ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं।

NEET 2024 Re-Exam Admit Card

NEET UG री-एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5: 20 बजे तक आयोजित की जाएगी। री-एग्जाम का परिणाम संभवत 30 जून 2024 को घोषित किया जाएगा

NEET 2024 Re-Exam Admit Card Download: नीट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

🔵1. नीट रि-एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं

🔵2. होमपेज पर, "NEET(UG) Re-Exam (1563 उम्मीदवारों के लिए) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें" लिंक का चयन करें

🔵3. जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा

🔵4. एप्लीकेशन नंबर और D.O.B दर्ज करें

🔵5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

🔵6. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें

नोटिस में कहा गया है, "जो प्रभावित उम्मीदवार (1563) दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते हैं, उनका परिणाम 05.05.2024 को आयोजित परीक्षा में प्राप्त उनके वास्तविक अंकों (बिना किसी मुआवजे के) के आधार पर घोषित किया जाएगा।"

एनटीए ने कहा है कि दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों पर विचार किया जाएगा और 5 मई की परीक्षा के आधार पर प्राप्त अंकों को खारिज कर दिया जाएगा।

एनटीए पर आरोप है कि 67 छात्रों को 720 में से 720 नंबर कैसे मिल गए हैं। हालांकि एनटीए इसके पीछे की वजह ग्रेस मार्क्स को बताया है। हालांकि अब एनटीए ने सफाई दी है कि कुछ परीक्षा केंद्र पर लॉस ऑफ टाइम की वजह से कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं । जिसकी वजह से 44 छात्रों के मार्क्स 720 नंबर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+