Navodaya Vidyalaya Admission 2025: JNV में 11वीं के लिए एडमिशन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission 2025: अगर आपने 10वीं कक्षा शानदार अंकों के साथ पास की है और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में आगे की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए ही है। नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 11वीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नवोदय विद्यालय समिति ने जानकारी दी है कि यह मौका देशभर के JNV में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए दिया जा रहा है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2025 तय की गई है। इच्छुक छात्र 10 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और जरूरी शर्तें
- छात्र की जन्मतिथि 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा सत्र 2024-25 में उसी जिले के मान्यता प्राप्त स्कूल से पास की हो, जहां का JNV स्थित है।
- 10वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक होना जरूरी है।
- साइंस स्ट्रीम के लिए विज्ञान विषय में और गणित स्ट्रीम के लिए गणित विषय में 60% या उससे ज्यादा अंक अनिवार्य हैं।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
इस बार JNV में 11वीं में प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। छात्रों का चयन उनके 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। यानी एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगी।
ऐसे करें अप्लाई
- JNV की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म को सही तरीके से भरकर संबंधित JNV की ईमेल आईडी पर भेजें या विद्यालय जाकर जमा करें।
- अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखें।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025: एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को होगी परीक्षा, चेक करें दिशा-निर्देश और एग्जाम पैटर्न
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications