NEET PG 2025: एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को होगी परीक्षा, चेक करें दिशा-निर्देश और एग्जाम पैटर्न
NEET PG 2025 Admit Card: देशभर के मेडिकल स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 31 जुलाई 2025 को NEET PG 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
3 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा में उम्मीदवारों को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में बैठना होगा। परीक्षा के समय, पैटर्न और दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड में विस्तार से दिए गए हैं, जिन्हें ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Admit Card for NEET PG 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में क्या होगा खास
NEET PG 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी सभी अहम जानकारी दी गई है:
- नाम और रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री गाइडलाइन
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
NBEMS द्वारा जारी परीक्षा के दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें और किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें।
परीक्षा का पैटर्न
- तारीख: 3 अगस्त 2025
- समय: सुबह 9:00 से दोपहर 12:30 बजे तक (सिंगल शिफ्ट)
- प्रश्नों की संख्या: 200 ऑब्जेक्टिव प्रश्न
- प्रत्येक प्रश्न के विकल्प: 4
- उत्तर का प्रारूप: सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
यदि एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उम्मीदवार NBEMS की हेल्पलाइन +91-7996165333 (सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar NEET UG Counselling 2025: 85% मेडिकल और डेंटल सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, चेक करें कॉलेज की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications