JEE Mains Result 2025: राजस्थान का जलवा बरकरार, टॉपर्स लिस्ट में 7 स्टूडेंट कोटा से, देखें पूरी लिस्ट यहां
JEE Mains Result 2025: जेईई (मेन) का रिजल्ट सामने आ चुका है, इस बार के एग्जाम में 24 उम्मीदवारों ने पूरे 100 अंक हासिल किए, टॉपर्स की लिस्ट में सात टॉपर राजस्थान से हैं और खास बात ये है कि ये सभी 7 स्टूडेंट कोटा से हैं, आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से कोटा, जेईई (मेन) के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान बन चुका है।
जिन लोगों ने इस बार जेईई मेंस में पूरे नंबर स्कोर किए हैं, उनके नाम हैं ओमप्रकाश बेहरा, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह, रजित गुप्ता, मोहम्मद अनस, लक्ष्य शर्मा और आयुष सिंघल।

इसके अलावा टॉपर्स की लिस्ट में दो लड़कियां भी हैं, जिनके नाम हैं देवदत्ता माझी और साई मनोग्ना गुथिकोंडा। मालूम हो कि देवदत्ता माझी, पश्चिम बंगाल की निवासी हैं तो वहीं साई मनोग्ना गुथिकोंडा, आंध्र प्रदेश से आती हैं।
कर्नाटक से एक स्टूडेंड ने टॉपर्स लिस्ट में बनाई जगह
इसके अलावा टॉपर्स की लिस्ट में तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से तीन-तीन, दिल्ली, और गुजरात से दो-दो और कर्नाटक से एक स्टूडेंट में टॉप 24 में जगह बनाई है।
गौरतलब है कि इस बार के एग्जाम में 9.92 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था तो वहीं पहले संस्करण में 10.61 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
जेईई (मेन) की परीक्षा 13 भाषाओं में हुई थी
आपको बता दें कि जेईई (मेन) पेपर 1 और पेपर 2 के परिणामों के आधार पर, उम्मीदवारों को जेईई (एडवांस्ड) के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि जेईई (मेन) की परीक्षा 13 भाषाओं में 300 शहरों में 531 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जो कि निम्नलिखित हैं..
- असमिया,
- बंगाली,
- अंग्रेजी,
- गुजराती,
- हिंदी,
- कन्नड़,
- मलयालम,
- मराठी,
- ओडिया,
- पंजाबी,
- तमिल,
- तेलुगु
- और उर्दू।
आपको बता दें कि पहले सत्र में 39 और और इस बार 110 स्टूडेंट ऐसे रहे, जिन्हें अयोग्य घोषित किया गया क्योंकि ये अनुचित साधनों में लिप्त पाए गए थे।
जिन 24 स्टूडेंट को 100 में से 100 नंबर मिले हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं...
- मोहम्मद अनस (राजस्थान)
- आयुष सिंघल (राजस्थान)
- रजित गुप्ता (राजस्थान)
- लक्ष्य शर्मा (राजस्थान)
- सक्षम जिंदल ( राजस्थान)
- अर्णव सिंह (राजस्थान)
- ओम प्रकाश बेहरा ( राजस्थान)
- आर्किस्मन नंदी (पश्चिम बंगाल)
- देवदत्त माझी (पश्चिम बंगाल)
- आयुष रवि चौधरी (महाराष्ट्र)
- दक्ष (दिल्ली)
- हर्ष झा (दिल्ली)
- कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)
- हर्ष ए गुप्ता (तेलंगाना)
- बानी ब्रता माजी( तेलंगाना)
- वंगला अजय रेड्डी (तेलंगाना)
- आदित प्रकाश भागाडे (गुजरात)
- शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)
- सानिध्य सर्राफ (महाराष्ट्र)
- विषाद जैन (महाराष्ट्र)
- श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)
- सौरव (उत्तर प्रदेश)
- कुशाग्र बैगाहा (उत्तर प्रदेश)
- साई मनोगना गुथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
Download











Click it and Unblock the Notifications