JEE Advance 2025 Result: कल आएगा जेईई एडवांस का परिणाम, इस लिंक से कर सकते हैं चेक, जानिए आगे का प्रोसेस

JEE Advance 2025 Result: IIT में पढ़ने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जेईई एडवांस 2025 का रिजल्ट 2 जून को जारी होने जा रहा है, जिसके साथ फाइनल आंसर-की भी प्रकाशित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए यह पल बेहद अहम है, क्योंकि यहीं से तय होगा कि उन्हें देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे कि IIT में पढ़ने का मौका मिलेगा या नहीं।

हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा की तैयारी में सालों तक मेहनत करते हैं, और अब उनके प्रदर्शन का परिणाम सामने आने वाला है। IIT कानपुर इस बार परीक्षा का आयोजनकर्ता संस्थान है और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

JEE Advanced 2025 Result

कैसे देखें जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट?

  • जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • "JEE Advanced Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें: CUET स्कोर के साथ अब आसान हुआ लॉ कॉलेज में दाखिला! कहां और किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन? देखें पूरी लिस्ट

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

IIT मद्रास ने जेईई एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट 9 जून को जारी किया था। करीब 1,80,200 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 48,248 ने क्वालिफाई किया था। 41,020 लड़कियों में से 7,964 पास हुई थीं। भोपाल के वेद लाहोटी ने 355 अंक लेकर टॉप किया था। वहीं, गुजरात की द्विजा पटेल लड़कियों में टॉपर रहीं, जिन्हें 332 अंक मिले और ऑल इंडिया रैंक 7 मिली।

पिछले साल की कटऑफ क्या थी?

रैंक लिस्ट हर विषय में न्यूनतम अंक कुल न्यूनतम अंक
1
सामान्य श्रेणी 10 109
2
ओबीसी-एनसीएल 9 98
3
ईडब्ल्यूएस 9 98
4
एससी 5 54
5
एसटी 5 54
6
PwD कैटेगरी 5 54
7
प्रिपरेटरी कोर्स 2 27

JoSAA काउंसलिंग

JEE Advanced के रिजल्ट के बाद, सीट आवंटन प्रक्रिया यानी JoSAA काउंसलिंग शुरू होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी। छात्र josaa.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। JEE Main और JEE Advanced पास करने वाले छात्र IIT, NIT जैसे संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट कटऑफ और परीक्षा स्कोर के आधार पर होगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे jeeadv.ac.in और josaa.nic.in वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि उन्हें समय पर रिजल्ट, काउंसलिंग और एडमिशन की जानकारी मिलती रहे।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+