Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Agniveer Admit Card 2025: जनरल ड्यूटी परिक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, joinindianarmy.nic.in से करें डाउनलोड

Indian Army Agniveer GD Admit Card 2025: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना लिए परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मंगलवार, 17 जून को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा सेना में शामिल होने का पहला बड़ा कदम है। अब जब इस परिक्षा का हॉल टिकट उपलब्ध हो चुका है, तो अभ्यर्थी भी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लग गए हैं।

खास बात यह भी है कि सेना ने अन्य पदों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों की सूची जारी कर दी है, जिससे सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अपने-अपने शेड्यूल की जानकारी मिल सके। जो उम्मीदवार कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Agniveer GD Admit Card 2025

जारी अधिसूचना के मुताबिक, अग्निवीर जीडी परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट रखी गई है।
ये भी पढ़ें: NEET के बाद नहीं मिली सीट? विदेशों में कम कॉलेज फी में हो सकता है MBBS का सपना पूरा! यहां देखें डिटेल्स

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Candidate Login' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट लेकर रखें।

अन्य पदों के एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

सेना की ओर से अग्निवीर और JCO/OR के अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग तारीखों को जारी किए जाएंगे। नीचे कैटेगरी के अनुसार तारीखें दी गई हैं:

पद का नाम एडमिट कार्ड की तारिख
1
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) 16 जून 2025
2
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) 18 जून 2025
3
अग्निवीर (टेक्निकल) 19 जून 2025
4
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) 23 जून 2025
5
अग्निवीर जीडी (महिला सैन्य पुलिस) 23 जून 2025
6
सोल्जर टेक्निकल (NA) 24 जून 2025
7
हवलदार एजुकेशन (आईटी/साइबर, इंफो ऑप्स, लिंग्विस्ट) 24 जून 2025
8
सिपाही (फार्मा) 25 जून 2025
9
JCO RT (पंडित, ग्रंथी, मौलवी, पादरी आदि) 25 जून 2025
10
JCO कैटरिंग 25 जून 2025
11
हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर 25 जून 2025
12
अग्निवीर (क्लर्क/SKT) 26 जून 2025
13
अग्निवीर क्लर्क/SKT टाइपिंग टेस्ट 26 जून 2025

कब कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार सिर्फ उसी तारीख के बाद ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे, जो ऊपर दी गई श्रेणीवार लिस्ट में उनके पद के अनुसार बताई गई है। किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जानकारी चेक करते रहें।

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर परीक्षा पैटर्न

भारतीय सेना 30 जून 2025 से अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षाएं शुरू करने जा रही है। यह परीक्षा जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, सोल टेक (एनए), हवलदार और अन्य पदों के लिए आयोजित की जाएगी। क्लर्क/स्टोर कीपर पद के लिए लिखित परीक्षा 10 जुलाई 2025 को होगी। इस परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो दो भागों में बंटे होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए नए पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी करें।

भाग विषय प्रश्नों की संख्या
1
भाग-1 जनरल नॉलेज और रीजनिंग 5
2
जनरल साइंस 5
3
गणित 10
4
कंप्यूटर साइंस 5
5
भाग-2 जनरल इंग्लिश 25
6
कुल - 50 प्रश्न

इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। उम्मीदवारों को सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन करने की आवश्यकता होगी, ताकि मेरिट में जगह बना सकें।
ये भी पढ़ें: मिट्टी के घर से मेडिकल की राह! फैक्ट्री में काम कर NEET में रचा इतिहास, शादियों में बर्तन धोते हैं मां-बाप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+