पाकिस्तान बर्बाद! ऑपरेशन सिंदूर से PAK के 12 एयरबेस खाक, रहीम यार खान रनवे 7 दिनों के लिए बंद
Rahim Yar Khan Airbase Shutdown: 7 मई 2025, वो दिन जब भारत ने पाकिस्तान को समझा दिया कि अब आतंकी हमले का जवाब 'सिर्फ बयान' नहीं, सीधी कार्रवाई होगी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की नींव हिल गयी - और सबसे बड़ा सबूत है रहीम यार खान एयरबेस का रनवे, जिसे भारत की मिसाइलों ने बर्बाद कर दिया।
पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी (PCAA) ने 10 मई को जारी एक आधिकारिक NOTAM (Notice to Airmen) के अनुसार, रहीम यार खान एयरबेस को 18 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान ने इसे 'Work in Progress' बताया, लेकिन हकीकत ये है कि रनवे पर भारत की मिसाइलों ने जो तबाही मचाई, उसे छिपाना नामुमकिन है।

भारत ने सीधे रनवे को उड़ाया, अब 'काम चल रहा है' बताकर लीपा-पोती कर रहा पाकिस्तान
रहीम यार खान एयरबेस के पास ही शेख ज़ायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है, लेकिन इस एयरबेस का रनवे पूरी तरह से सैन्य उपयोग के लिए अहम था। इसका 3,000 मीटर लंबा रनवे भारत के सटीक 'एयर-लॉन्च प्रिसिशन वेपन्स' के निशाने पर था। फ्लाइट राडार डेटा और ICAO कोड 'WIP' साफ बताते हैं कि रनवे पर बड़ी क्षति हुई है और उसे पूरी तरह से ऑपरेशन लायक बनाने के लिए मरम्मत जरूरी है।
एक्सपोज हो गई PAK की सैन्य कमजोरी - जानिए कौन-कौन से एयरबेस निस्तोनाबूत?
1. नूर खान / चकलाला एयरबेस (रावलपिंडी)
- स्थिति: इस्लामाबाद के पास स्थित यह एयरबेस पाकिस्तान वायुसेना का एक प्रमुख संचालन केंद्र है।
- महत्त्व: VIP और खुफिया विमानों का मुख्य केंद्र।
- हमला: 7 मई 2025 को, भारतीय वायुसेना ने इस एयरबेस पर SCALP मिसाइलों और AASM हैमर बमों का उपयोग करते हुए हमला किया। हमले के दौरान एयरबेस के रनवे, हैंगर और एयर डिफेंस सिस्टम को गंभीर क्षति पहुंची। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एयरबेस अब संचालन योग्य नहीं है।
- नुकसान: रनवे पर सटीक मिसाइल स्ट्राइक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर और दो हैंगर तबाह।
2. रहीम यार खान एयरबेस (आधिकारिक नाम: शेख ज़ायेद एयरबेस)
- स्थान: रहीम यार खान, दक्षिणी पंजाब, पाकिस्तान।
- स्थिति: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित यह एयरबेस रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
- हमला: 9 मई 2025 की रात, भारतीय वायुसेना ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत इस एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इन हमलों में रनवे, हैंगर और अन्य संरचनाओं को गंभीर क्षति पहुंची, जिससे एयरबेस अस्थायी रूप से संचालन योग्य नहीं रहा।
3. स्कार्दू एयरबेस (POK - गिलगित-बाल्टिस्तान)
- महत्त्व: भारत-लद्दाख बॉर्डर के पास; चीनी सपोर्ट वाले मिलिट्री मूवमेंट्स का केंद्र।
- नुकसान: दो फाइटर जेट्स, एक रडार यूनिट और रनवे क्षतिग्रस्त।
4. रफीकी एयरबेस (शेखुपुरा)
- स्थान: शेखुपुरा, पाकिस्तान।
- महत्त्व: पाकिस्तानी एयरफोर्स का टेक्निकल ट्रेनिंग बेस।
- हमला: भारतीय वायुसेना ने इस एयरबेस पर सटीक हमले किए, जिससे तीन विमान और एक हैंगर नष्ट हो गए।
- नुकसान: कम से कम 3 एयरक्राफ्ट और फ्यूल डिपो नष्ट।
5. मुरीद एयरबेस (पंजाब)
- स्थान: पंजाब, पाकिस्तान।
- महत्त्व: ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर यूनिट्स।
- हमला: मिसाइल स्टोरेज यूनिट पर सटीक स्ट्राइक, जिससे भारी विस्फोट हुआ।
- नुकसान: कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर पिन-पॉइंट स्ट्राइक।
6. सुक्कूर एयरबेस (सिंध)
- स्थान: सिंध, पाकिस्तान।
- महत्त्व: रिलीफ और मिड-रेंज फाइटर सपोर्ट बेस।
- हमला: पार्किंग बे और नियंत्रण टावर पर हमला, जिससे एयरबेस की संचालन क्षमता प्रभावित हुई।
- नुकसान: हैंगर और स्टोरेज यूनिट्स में विस्फोट; उपयोग अयोग्य।
7. सियालकोट एयरबेस
- स्थान: सियालकोट, पाकिस्तान।
- महत्त्व: भारत के जम्मू सेक्टर से पास, इंटरसेप्टर बेस।
- हमला: टारगेटेड बमबारी से रनवे और एयर डिफेंस रडार तबाह।
- नुकसान: रनवे पर बमबारी से वायुसेना का फ्लाइट ऑपरेशन ठप।
8. चूनियान एयरबेस (कसूर जिला)
- स्थान: कसूर जिला, पाकिस्तान।
- महत्त्व: रणनीतिक बैकअप बेस।
- हमला: एक बड़ा ड्रोन हैंगर पूरी तरह ध्वस्त।
- नुकसान: लाइट एयरक्राफ्ट यूनिट्स और गोला-बारूद भंडारण नष्ट।
9. शाहबाज एयरबेस (जैकबाबाद)
- स्थान: जैकबाबाद, पाकिस्तान।
- महत्त्व: अमेरिकी तकनीक से लैस बेस; JF-17 थंडर ऑपरेशन।
- हमला: एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर और सर्विलांस यूनिट नष्ट।
- नुकसान: दो फाइटर स्क्वाड्रन को जमीन पर नष्ट किया गया।
10. सरगोधा एयरबेस (PAF बेस मियांवाली)
- स्थान: मियांवाली, पाकिस्तान।
- महत्त्व: पाकिस्तान की एयर डिफेंस की रीढ़।
- नुकसान: बड़े पैमाने पर मिसाइल और बमबारी से रडार यूनिट्स नष्ट।
- हमला: बड़े पैमाने पर विस्फोट, कई लड़ाकू विमानों की क्षति की पुष्टि।
11. पसरूर एयरबेस (सीमा के पास)
- महत्व: रडार इंटरसेप्शन और लॉजिस्टिक सपोर्ट बेस।
- नुकसान: बैरक और एयर फ्यूल पाइपलाइंस में विस्फोट।
- हमला: स्ट्राइक से रनवे टूट गया, ग्राउंड सपोर्ट यूनिट नष्ट।
12. भोलारी एयरबेस (कराची के पास)
- स्थान: कराची, पाकिस्तान।
- महत्त्व: PAF की नई पीढ़ी का रणनीतिक बेस।
- हमला: रडार यूनिट और अवलोकन टॉवर पूरी तरह तबाह।
- नुकसान: रडार, कंट्रोल टावर और मूनिशन डिपो नष्ट।
पाकिस्तान को हुआ सैन्य और आर्थिक नुकसान
सैन्य रूप से:
- 30+ फाइटर जेट्स नष्ट
- 60% एयरबेस ऑपरेशन ठप
- एयर डिफेंस सिस्टम जमींदोज
आर्थिक रूप से:
- करोड़ों डॉलर की एयरबेस मरम्मत लागत
- PAF की प्रतिक्रिया क्षमता खत्म - सीमाओं की निगरानी ठप
- क्षेत्रीय उड़ानों और सेना लॉजिस्टिक्स पर सीधा असर
भारत का एक्शन, पाकिस्तान की हकीकत
22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि अब आतंक पर 'एक्शन ऑन डिमांड' होगा। रहीम यार खान से लेकर भोलारी तक पाकिस्तान की हवा बंद हो गई। अब वो 'सीजफायर' की बात कर रहा है, लेकिन भारत साफ कर चुका है - अगली हरकत पर और बड़ा वार होगा।
रहीम यार खान एयरबेस का बंद होना सिर्फ एक रनवे का बंद होना नहीं - ये पाकिस्तान की सैन्य रीढ़ टूटने का प्रमाण है। ऑपरेशन सिंदूर ने बता दिया - भारत अब सिर्फ रक्षा नहीं, दुश्मन की क्षमता को नेस्तनाबूद करने में यकीन रखता है।
(इनपुट-मीडिया सोर्स)












Click it and Unblock the Notifications