Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

व्योमिका सिंह जिनपर आज देश कर रहा नाज! क्या है उनकी तरह भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर बनने का पूरा प्रोसेस?

How to Become a Wing Commander: भारत द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल है। इसी बीच सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में इस ऑपरेशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी साझा की। इस दौरान भारतीय वायुसेना की बहादुर अधिकारी और चॉपर पायलट, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने इस ऑपरेशन पर मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनकी ब्रीफिंग न केवल रणनीतिक दृष्टि से अहम रही, बल्कि यह देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी।

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में विंग कमांडर बनना देश सेवा का एक गौरवपूर्ण अवसर है। यह पद अनुभव, कड़ी मेहनत और अनुशासन से हासिल किया जा सकता है। अगर आप भी इस सम्मानित रैंक तक पहुंचना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में।

wing commander Vyomika Singh

सबसे पहले ऑफिसर बनना जरूरी

विंग कमांडर बनने के लिए सबसे पहले आपको भारतीय वायुसेना में एक कमीशंड ऑफिसर बनना होगा। इसके लिए कई रास्ते हैं:

NDA (नेशनल डिफेंस अकादमी) - 12वीं के बाद

CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) - ग्रेजुएशन के बाद

  • UPSC CDS एग्जाम, SSB और मेडिकल प्रक्रिया से होकर गुजरना होता है।
  • ग्रेजुएशन के दौरान या बाद में आवेदन कर सकते हैं।

AFCAT (एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) - ग्रेजुएशन के बाद

  • यह परीक्षा भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित की जाती है।
  • इसमें फ्लाइंग, टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल शाखाएं शामिल हैं।

NCC एंट्री

  • जिनके पास NCC एयर विंग का 'C' सर्टिफिकेट है, वे सीधे SSB के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिसर बनने के बाद क्या होता है?

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवार को फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाता है। इसके बाद अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नति मिलती है।

ऐसे होती है पदोन्नति

रैंक सेवा अवधि (लगभग)
फ्लाइंग ऑफिसर 0 - 2 साल
फ्लाइट लेफ्टिनेंट 2 - 6 साल
स्क्वाड्रन लीडर 6 - 13 साल
विंग कमांडर 13 - 20 साल

विंग कमांडर बनने के लिए लगभग 13 साल की सेवा और अच्छा प्रदर्शन जरूरी होता है।

किन परीक्षाओं और ट्रेनिंग से गुजरना होता है?

  • अधिकारी को समय-समय पर स्टाफ कॉलेज कोर्स और अन्य ट्रेनिंग करनी होती है।
  • प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के आधार पर पदोन्नति मिलती है।

विंग कमांडर की जिम्मेदारियां

विंग कमांडर बनने के बाद आप एक एयरफोर्स यूनिट या स्क्वाड्रन की कमान संभाल सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियों में शामिल हैं:

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+