कैसे बनते हैं भारतीय सेना में कर्नल, कौन सी परीक्षा करनी होती है पास? एक क्लिक में पाएं सारे सवालों के जवाब

How to Become Colonel in Indian Army: भारत ने 7 मई को पकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। भारतीय सेना ने 9 आतंकी लॉन्चपैड पर हमला कर उन्हें नेस्तनाबूत किया। देश को सेना की तरफ से ऑफिशियल जानकारी प्रेस ब्रीफिंग से दी गई। इस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी और महिला अफसर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं। दोनों महिला अफसरों ने दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर की कहानी बताई।

भारत के हर युवा का सपना सेना में जाकर देश सेवा करने का होता है। इसके लिए कई लोग तैयारी करते हैं और कुछ सफल हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इसकी सटीक जानकारी नहीं होती है। हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में विस्तार से सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया बता रहे हैं।

How to Become Colonel in Indian Army

भारतीय सेना में कर्नल बनने के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और सिविल डिफेंस सर्विस (CDS) की परीक्षा पास करनी होती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं कक्षा में मैथ्स बैकग्राउंड होना चाहिए। जब आप परीक्षा पास करते हैं तो IMA इंडियन मिलिट्री एकेडमी में ट्रेनिंग होती है। इसके बाद आप सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती होते हैं। सर्विस के दौरान अच्छी परफॉर्मेंस विभिन्न परीक्षाओं में सफलता और समय के साथ मिले प्रमोशन के बाद लेफ्टिनेंट से कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल और फिर कर्नल की कुर्सी पर पहुंचते हैं। कर्नल बनने के लिए कम से कम 15 से 20 तक की सेना में सर्विस करना जरूरी होता है।

लेफ्टिनेंट से कैप्टन बनने का सफर

1.लेफ्टिनेंट से कैप्टन
सेना में अधिकारी के रूप में प्रवेश करने के बाद, आप लेफ्टिनेंट के पद से शुरुआत करते हैं। दो साल की सेवा के बाद, आपको कैप्टन के पद पर प्रमोट किया जाता है।

2. कैप्टन से मेजर
कैप्टन के पद पर दो साल की सेवा के बाद, आपको मेजर के पद पर प्रमोट किया जाता है।

3.मेजर से लेफ्टिनेंट कर्नल
मेजर के पद पर 6 साल की सेवा के बाद, आपको लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट किया जाता है।

4.लेफ्टिनेंट कर्नल से कर्नल
लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर 13 साल की सेवा के बाद, आपको कर्नल (टीएस) के पद पर प्रमोट किया जाता है।

5.कर्नल (टीएस) से कर्नल
कर्नल (टीएस) के पद पर 13 साल की सेवा के बाद, आपको कर्नल के पद पर प्रमोट किया जाता है।

भारतीय सेना में अधिकारी वर्ग में भर्ती होने की सीधी प्रकिया यही है। अगर आप जल सेना और वायु सेना में अफसर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए दूसरी परीक्षाएं होती हैं। लेकिन इन सभी सेना में भर्ती होने के लिए आपको 12वीं मैथ्स विषय से पास होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+