GPAT Result 2025: जल्द जारी हो सकता है जीपीएटी का रिजल्ट, यहां जानिए चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
GPAT Result 2025: फार्मेसी के क्षेत्र में भविष्य संवारने की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास और निर्णायक साबित हो सकता है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) द्वारा आयोजित ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2025 के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं।
इस रिजल्ट का लंबे इंतजार देशभर के छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने इस परीक्षा के जरिए प्रतिष्ठित फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश का सपना देखा है। GPAT परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर होती है जो स्नातकोत्तर फार्मेसी पाठ्यक्रमों (जैसे M.Pharm) में दाखिला लेना चाहते हैं और शैक्षणिक एवं सरकारी स्कॉलरशिफ लिए लेना चाहते हैं।

GPAT के जरिए मिलने वाला स्कोर न केवल दाखिले के लिए बल्कि करियर के नए रास्ते खोलने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
कब हुई थी GPAT 2025 की परीक्षा?
GPAT 2025 की परीक्षा इस साल 25 मई को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इसके बाद 29 मई को प्रोविजनल आंसर की (उत्तर कुंजी) जारी की गई थी और साथ ही उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया था।
इस आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 29 मई से शुरू होकर 1 जून 2025 को दोपहर 3 बजे समाप्त हुई थी। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ₹200 (गैर-वापसी योग्य शुल्क) का भुगतान करना पड़ा।
NBEMS ने क्या कहा?
NBEMS ने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं आपत्तियों पर विचार किया जाएगा जिनके लिए समयसीमा में शुल्क का भुगतान किया गया है। बोर्ड ने यह भी कहा, "NBEMS का फैसला अंतिम होगा और इस पर कोई अन्य संप्रेषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से उनकी आपत्तियों के परिणाम की सूचना नहीं दी जाएगी।"
इसके अतिरिक्त, NBEMS ने यह भी कहा कि जिन आपत्तियों में कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण या संदर्भ नहीं होगा, उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा और सीधे खारिज कर दिया जाएगा।
अंतिम Answer Key के आधार पर बनेगा रिजल्ट
GPAT 2025 का रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) के आधार पर तैयार किया गया है, जो विषय विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद बनाई गई है। NBEMS ने यह भी साफ कर दिया है कि प्रश्नों के कठिनाई स्तर को लेकर कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऐसे देखें GPAT 2025 का रिजल्ट:
जब रिजल्ट जारी होगा, तो उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- natboard.edu.in पर जाएं।
- "Examinations" टैब पर क्लिक करें और फिर "GPAT" चुनें।
- "GPAT 2025 Result" लिंक खोलें।
- यदि आवश्यक हो, तो लॉगिन डिटेल्स भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
GPAT क्यों है महत्वपूर्ण?
GPAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो फार्मेसी के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (M.Pharm आदि) में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इसके स्कोर को भारत के कई प्रतिष्ठित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मान्यता प्राप्त है। साथ ही, कई छात्रवृत्ति योजनाओं और सरकारी संस्थानों में भी GPAT स्कोर अहम भूमिका निभाता है।
GPAT 2025 के परिणाम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। यह रिजल्ट न केवल उनके आगे की शिक्षा की दिशा तय करेगा, बल्कि करियर की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। अगर आपने भी GPAT 2025 में हिस्सा लिया है, तो आज ही अपनी लॉगिन जानकारी तैयार रखें और NBEMS की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications