GATE 2027 के रजिस्ट्रेशन की तारीख टली, कब आएगा नया शेड्यूल? IIT मद्रास ने दिया बड़ा अपडेट!
GATE 2027 Registration Update: अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई या करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2027 के फॉर्म का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने GATE 2027 के आवेदन शेड्यूल में बदलाव किया है। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक जिस समय आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी, उसमें अब देरी हो गई है।
फिलहाल नई रजिस्ट्रेशन तारीख जारी नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, IIT मद्रास जल्द ही संशोधित तारीखों की जानकारी जारी कर सकता है। खास बात यह है कि आवेदन शुरू होने की तारीख आगे बढ़ने के बावजूद फिलहाल फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

IIT मद्रास करा रहा GATE 2027
GATE 2027 का आयोजन इस बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास की ओर से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद उम्मीदवार gate2027.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल आवेदन प्रक्रिया को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। नई तारीख सामने आने के बाद आवेदन लिंक इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगा एडमिट कार्ड? चेक करें एग्जाम डेट
आवेदन की पूरी प्रक्रिया GATE Online Application Processing System (GOAPS) के जरिए होगी। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने, वेरिफिकेशन पूरा करने और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
GATE 2027 के लिए ऐसे करें आवेदन
रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए फॉर्म भर सकेंगे-
- सबसे पहले gate2027.iitm.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए GATE Online Application Processing System (GOAPS) लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज तय किए गए फॉर्मेट में अपलोड करें।
- निर्देश के अनुसार फेशियल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें।
- आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये जानकारी पहले से रखें तैयार
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी जानकारी और दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसलिए आवेदन शुरू होने से पहले इन्हें तैयार रखना बेहतर रहेगा। इनमें जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और दूसरे संपर्क विवरण, क्वालिफाइंग परीक्षा से जुड़ी जानकारी और जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।
उम्मीदवारों को GATE में पेपर चुनते समय उपलब्ध टू-पेपर कॉम्बिनेशन भी ध्यान से देखना होगा। भारतीय उम्मीदवारों को DigiLocker से जुड़ी जरूरी शर्तों की भी जांच कर लेनी चाहिए और आवेदन में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए।
नई तारीख का इंतजार
GATE 2027 के रजिस्ट्रेशन शेड्यूल में बदलाव के बाद अब उम्मीदवारों को नई आवेदन तारीखों का इंतजार करना होगा। फिलहाल रजिस्ट्रेशन की नई शुरुआत तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इसलिए उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अनधिकृत जानकारी पर भरोसा करने के बजाय IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट को ही सही मानना चाहिए।
कैसा होगा GATE 2027 का पेपर?
GATE 2027 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 65 प्रश्न होंगे और पूरे पेपर के लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: RRB Recruitment 2026: रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन आउट, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


Click it and Unblock the Notifications
