RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगा एडमिट कार्ड? चेक करें एग्जाम डेट

RRB NTPC UG CBT 2 Exam Date Announced: रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती के अगले चरण की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होगी, जिन्हें CBT 1 के रिजल्ट के आधार पर अगले चरण के लिए चुना गया है।

इस भर्ती के जरिए रेलवे में 3,058 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। CBT 2 के लिए कुल 45,898 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सिटी स्लिप, एससी-एसटी ट्रैवल पास और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए सभी जरूरी तारीखों और परीक्षा पैटर्न की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

RRB NTPC UG CBT 2 Exam Date Announced

17 सितंबर को होगी CBT 2 परीक्षा

RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में होगी। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा और पूरा पेपर 120 अंकों का रहेगा।

विषय प्रश्न अंक
सामान्य जागरूकता 50 50
गणित 35 35
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क 35 35
कुल 120 120

परीक्षा में गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी।

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan School Holiday: 28 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे या खुले? जानिए अपने शहर का अपडेट

7 सितंबर से मिलेगी सिटी स्लिप

CBT 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले जरूरी दस्तावेज जारी किए जाएंगे। 7 सितंबर 2026 से परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसी तारीख से एससी-एसटी वर्ग के पात्र उम्मीदवार अपना ट्रैवल पास भी देख सकेंगे। वहीं, 13 सितंबर 2026 से CBT 2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को अपना क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

45,898 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

RRB NTPC UG भर्ती के लिए इस बार बड़ी संख्या में आवेदन आए थे। अंडर ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए कुल 63,27,474 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 45,898 उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह संख्या उपलब्ध पदों के मुकाबले करीब 15 गुना है।

इस भर्ती के जरिए रेलवे में कुल 3,058 पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 2,424 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के हैं। इसके अलावा 394 अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, 163 जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और 77 ट्रेन्स क्लर्क के पद शामिल हैं।

कितने अंक लाना जरूरी?

CBT 2 में उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक भी तय किए गए हैं। अलग-अलग वर्ग के लिए यह सीमा अलग है।

  • अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस: 40 प्रतिशत
  • ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर और एससी: 30 प्रतिशत
  • एसटी: 25 प्रतिशत

पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के मामले में यदि आरक्षित पदों के मुकाबले पर्याप्त योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो न्यूनतम अंकों में दो प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है।

आगे होगी टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा

CBT 2 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में संबंधित पद के हिसाब से कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगा। RRB के कार्यक्रम के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट 4 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा उन पदों के लिए लागू होगी, जिनमें टाइपिंग की जरूरत है।

चार चरणों से होगा चयन

RRB NTPC UG भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। इसमें पहले CBT 1, फिर CBT 2, इसके बाद पद के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट और अंत में दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल जांच शामिल है। टाइपिंग टेस्ट सभी पदों के लिए जरूरी नहीं होगा। जिस पद के लिए यह लागू होगा, उसी के उम्मीदवारों को यह परीक्षा देनी होगी। सभी जरूरी चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: RRB Recruitment 2026: रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन आउट, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+