दिल्ली विश्वविद्यालय की वो पूर्व छात्राएं जिन्होंने IAS बनकर कमाया नाम, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
भारत के हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय स्टूडेंट्स के पसंदीदा संस्थानों में से एक है। डीयू से अपनी पढ़ाई पूरी करके कई लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पाई है। इसके उल्लेखनीय पूर्व छात्रों में कई आईएएस-आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।
ऐसी ही एक पूर्व छात्रा हैं डॉ. किरण बेदी, जो 1972 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल होने वाली पहली महिला थीं। दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक डॉ. बेदी पुलिस सुधारों और सामाजिक सक्रियता में अग्रणी रही हैं। उन्हें जेल सुधार में उनके प्रयासों और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।

आइए नजर डालते हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट कुछ ऐसी महिला स्टूडेंट्स पर जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करके आईएएस की रैंक हासिल की साथ ही साथ जनता के बीच काफी चर्चित भी हैं...
टीना डाबी: सिर्फ 22 साल की उम्र में, दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक टीना ने 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया। उन्होंने UPSC की परीक्षा में 1,063 अंक प्राप्त किए थे।
परी बिश्नोई: परी बिश्नोई ने अपनी स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में दाखिला लिया था। बिकानेर की रहने वाली परी बिश्नोई ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 30 पाई थी।
इशिता किशोर: 2022 की सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है।
रिया डाबी: आईएएस रिया डाबी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। 23 साल की उम्र में रिया ने UPSC परीक्षा में AIR 15 हासिल किया था।
अनन्या सिंह: आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह, जिन्होंने यूपीएससी सीएसई 2019 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल की, दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं।
गरिमा लोहिया: बिहार के बक्सर जिले की गरिमा लोहिया ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक गरिमा ने अपने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास की।
स्मृति मिश्रा: स्मृति मिश्रा, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से बी. एससी. (जूलॉजी) स्नातक हैं, ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में चौथा स्थान प्राप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications