DU एडमिशन अलर्ट! CUET UG रिजल्ट के साथ ही शुरू होगी दाखिले की जंग, यहां देखें कोर्स की पूरी लिस्ट
DU UG Admission 2025: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए एक सपना है। यहां एडमिशन पाना हर छात्र की चाह होती है क्योंकि यह यूनिवर्सिटी न केवल बेहतरीन शिक्षा देती है, बल्कि छात्रों को करियर की मजबूत नींव भी देती है।
हर साल लाखों छात्र CUET जैसे एंट्रेंस एग्जाम देकर DU में दाखिले की दौड़ में शामिल होते हैं। इस बार भी यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। CSAS पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है और एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। CUET UG 2025 के नतीजे आने के बाद सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी।

DU की खास बात ये है कि यहां आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स से लेकर फाइन आर्ट्स और वोकेशनल कोर्स तक की लंबी लिस्ट है। आइए जानते हैं इस बार किन-किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन का मौका।
ये भी पढ़ें: DU Scholarships: सपनों को साकार करने के लिए स्टूडेंट्स को मिलती है आर्थिक मदद, जानिए स्कॉलरशिप्स की हर डिटेल
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, CSAS पोर्टल से करें रजिस्ट्रेशन
देशभर के स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि रजिस्ट्रेशन के लिए CSAS पोर्टल लॉन्च किया गया है, जहां छात्र अपनी डिटेल भरकर एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। जैसे ही CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी होगा, दाखिले की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ेगी।
कई विषयों में मिलेगा पढ़ने का मौका
DU के कॉलेजों में इस बार भी आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्स के साथ एजुकेशन और स्पोर्ट्स से जुड़े कोर्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग स्ट्रीम के तहत मिलने वाले कोर्स।
आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज कोर्स
- बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र
- बीए (ऑनर्स) अंग्रेज़ी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली
- विदेशी भाषाओं में बीए (ऑनर्स) : अरबी, फारसी, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, रूसी, स्पेनिश
- दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, पत्रकारिता में ऑनर्स
- बीए प्रोग्राम (विभिन्न विषय संयोजन के साथ)
- 5 साल का इंटीग्रेटेड जर्नलिज़्म कोर्स
साइंस और टेक्नोलॉजी कोर्स
- बीएससी (ऑनर्स): फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स
- बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोमेडिकल साइंस में ऑनर्स
- बीएससी (जनरल/प्रोग्राम)
- बीटेक (IT और मैथमेटिकल इनोवेशन में)
कॉमर्स और मैनेजमेंट कोर्स
- बीकॉम (ऑनर्स) और बीकॉम (प्रोग्राम)
- बीबीए-एफआईए (फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट एनालिसिस)
- बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज)
- बीबीई (बिजनेस इकोनॉमिक्स)
फाइन आर्ट्स और वोकेशनल कोर्स
- बीएफए (फाइन आर्ट्स)
- बीए (ऑनर्स) म्यूज़िक - हिंदुस्तानी और कर्नाटिक
- बी.वोक. कोर्स: बैंकिंग, हेल्थकेयर, आईटी, रिटेल, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट आदि
एजुकेशन और स्पोर्ट्स से जुड़े कोर्स
- बी.एड. (एलिमेंट्री एजुकेशन)
- बी.पी.एड. (फिजिकल एजुकेशन)
ये भी पढ़ें: एडमिशन से ज्यादा मुश्किल DU के हॉस्टल में सीट पाना! कैसे होता है अलॉटमेंट? समझिए पूरा प्रोसेस












Click it and Unblock the Notifications