DU Admission 2025: PG-BTech के स्टूडेंट्स को DU ने दिया एक और मौका, कल है करेक्शन की लास्ट डेट, देखें डिटेल
DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिला लेने का सपना देखने वाले हजारों छात्रों के लिए एक अहम अपडेट आया है। 2025-26 सत्र के लिए पीजी और बीटेक कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया के तहत जिन छात्रों ने आवेदन फॉर्म भरा है, उनके लिए DU ने एक और मौका दिया है। अब वे अपने भरे हुए फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
यह मौका उन छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो आवेदन करते समय गलती कर बैठे थे या किसी दस्तावेज को सही से अपलोड नहीं कर पाए थे। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि सुधार की यह सुविधा केवल एक बार के लिए उपलब्ध होगी, इसलिए छात्रों को बेहद सावधानी से यह काम करना होगा।

10 से 12 जून तक खुली रहेगी विंडो
DU द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सुधार विंडो 10 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 जून की रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। इस अवधि में छात्र अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: फैशन एजुकेशन में NIFT दिल्ली की बादशाहत बरकरार, कौन से कैंपस हैं टॉप 10 में शामिल? रिजल्ट से पहले देखें लिस्ट
82 पीजी और 3 बीटेक कोर्स में होगा एडमिशन
DU में इस बार 82 पीजी प्रोग्राम की लगभग 13,600 सीटों और बीटेक के तीन कोर्स की 360 सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। ये बीटेक कोर्स हैं - कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग।
किस-किस जानकारी में कर सकते हैं सुधार?
इस सुधार विंडो के तहत छात्र अपने फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, दस्तावेज़ और शैक्षणिक डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, डीयू ने साफ किया है कि छात्र अपनी श्रेणी (Category) में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे।
सिर्फ एक बार मिलेगा मौका
DU प्रशासन ने यह भी कहा है कि यह सुधार सुविधा केवल एक बार के लिए दी जा रही है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म को ध्यान से चेक करें और सावधानी से बदलाव करें ताकि कोई गलती न रह जाए।
जरूरी है समय का ध्यान
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने फॉर्म की जांच करें और जरूरी संशोधन कर लें। आखिरी समय में तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें। अगर आपको इस प्रक्रिया से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या काउंसलिंग से संबंधित सवाल हैं, तो आप विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: UPSC Result 2025: जल्द जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानिए जॉब प्रोफाइल, बेसिक पे और भत्ते से जुड़ी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications