फैशन एजुकेशन में NIFT दिल्ली की बादशाहत बरकरार, कौन से कैंपस हैं टॉप 10 में शामिल? रिजल्ट से पहले देखें लिस्ट
NIFT Top Campus: देश में अगर फैशन और डिजाइन की पढ़ाई की बात हो और NIFT का नाम न लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। हर साल हजारों स्टूडेंट्स इस प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला पाने का सपना देखते हैं। 2024 की डिजाइन इंस्टीट्यूट रैंकिंग में एक बार फिर NIFT दिल्ली ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।
यह चौथा साल है जब दिल्ली कैंपस ने नंबर वन पोजिशन पर कब्जा जमाया है। इस लिस्ट में NIFT के अन्य कैंपस जैसे मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, गांधीनगर और पटना ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं कुछ नए संस्थान भी पहली बार रैंकिंग में शामिल हुए हैं, जिससे साफ है कि फैशन एजुकेशन का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

मुंबई और बेंगलुरु कैंपस भी टॉप 3 में
दिल्ली के बाद NIFT मुंबई और NIFT बेंगलुरु ने भी अपनी पुरानी स्थिति बरकरार रखी है। मुंबई लगातार दूसरे स्थान पर है, जबकि बेंगलुरु तीसरे स्थान पर बना हुआ है। यह रैंकिंग संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, फैकल्टी, प्लेसमेंट और इंडस्ट्री एक्सपोजर जैसे कई पैमानों के आधार पर तय की जाती है।
ये भी पढ़ें: NIFT Result 2025: कब आएंगे NIFT के फाइनल रिजल्ट? परिणाम से पहले कर लें ये जरूरी काम
अन्य प्रमुख संस्थानों की स्थिति
- NIFT चेन्नई ने 2023 में चौथा स्थान पाया था, लेकिन 2024 में यह एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गया।
- NIFT गांधीनगर इस साल छठे स्थान पर रहा है, जबकि NIFT पटना को आठवीं रैंक मिली है।
- NIFT कोलकाता सातवें स्थान पर बना हुआ है और हैदराबाद पांचवे स्थान पर है।
नए संस्थानों की एंट्री
कुछ नए संस्थानों ने भी रैंकिंग में जगह बनाई है, जैसे कि NIFT जोधपुर को 2023 और 2024 दोनों साल टॉप 10 में शामिल किया गया। वहीं, NIFT रांची, श्रीनगर और भुवनेश्वर जैसे अन्य सेंटर फिलहाल टॉप 20 में शामिल नहीं हैं।
टॉप NIFT कॉलेज कैंपस
| शहर | रैंक 2024 | रैंक 2023 | |
|---|---|---|---|
| 1 | NIFT दिल्ली | 1 | 1 |
| 2 | NIFT मुंबई | 2 | 2 |
| 3 | NIFT बेंगलुरु | 3 | 3 |
| 4 | NIFT चेन्नई | 5 | 4 |
| 5 | NIFT हैदराबाद | 5 | 5 |
| 6 | NIFT गांधीनगर | 6 | 6 |
| 7 | NIFT पटना | 8 | 7 |
| 8 | NIFT कोलकाता | 7 | 8 |
| 9 | NIFT जोधपुर | 10 | 10 |
| 10 | NIFT रायबरेली | 14 | 14 |
| 11 | NIFT कन्नूर | 11 | 13 |
| 12 | NIFT शिलांग | 15 | 16 |
| 13 | NIFT भुवनेश्वर | 13 | 12 |
अन्य निजी संस्थान भी शामिल
NIFT के अलावा पर्ल एकेडमी, सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (SID), एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसे निजी संस्थानों को भी अच्छी रैंकिंग मिली है। पर्ल एकेडमी नई दिल्ली 9वें स्थान पर रहा है, जबकि SID पुणे 12वें नंबर पर।
छोटे शहरों के कॉलेज भी लिस्ट में
कोयंबटूर, जलंधर, जयपुर, चंडीगढ़ और एरोड जैसे शहरों के कॉलेजों ने भी इस लिस्ट में जगह पाई है। यह दिखाता है कि डिजाइन एजुकेशन अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही।
स्टूडेंट्स के लिए क्या मायने रखती है ये रैंकिंग?
इस तरह की रैंकिंग्स छात्रों को सही कॉलेज चुनने में मदद करती हैं। खासतौर पर जो स्टूडेंट्स फैशन और डिज़ाइन में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये आंकड़े बेहद काम के होते हैं।
ये भी पढ़ें: BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बढ़ गई आवेदन की तारीख, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, देखें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications