Diwali School Holidays: 7 दिनों तक बंद रहेंगे दिवाली पर स्कूल, किस राज्य में बच्चों को मिली बंपर छुट्टी?
Diwali School Holidays: दीवाली का त्योहार अपने रंग-बिरंगे दीपों और मिठाइयों के साथ करीब है। हर साल यह त्योहार न केवल खुशियां लेकर आता है, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका भी देता है। इस बार दीवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को पड़ रही है, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में अपने-अपने घरों की ओर जाने की तैयारियों को लेकर उत्साह चरम पर है।
पिछले साल की तरह, जब दीवाली के अगले दिन भी छुट्टी थी और लोगों को चार दिन का लंबा ब्रेक मिला था। इस साल भी उम्मीदें बढ़ गई हैं कि त्योहार के बाद स्कूलों में छुट्टियों का आनंद लिया जा सके। इसी कड़ी में, पुडुचेरी सरकार ने स्कूलों के लिए तिमाही अवकाश की घोषणा कर दी है, जिससे छात्रों और शिक्षकों को दीवाली के साथ-साथ पूरे हफ्ते का आराम मिलेगा।

दीवाली पर बच्चों को लंबी छुट्टी का तोहफा
दीवाली इस साल सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पिछले साल दीवाली गुरुवार को पड़ी थी और तमिलनाडु सरकार ने उसके अगले दिन यानी शुक्रवार को भी छुट्टी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद शनिवार और रविवार होने से लोगों को लंबा वीकेंड मिला था।
ये भी पढ़ें: Diwali School Holidays: शुरू हो गईं दिवाली की छुट्टियां? किन राज्यों में आज बंद हैं स्कूल?
इससे लोगों को चार दिन की लंबी छुट्टी मिली थी। इस बार दीवाली सोमवार को होने के कारण लोगों को लंबे वीकेंड की उम्मीद बरकरार है कि मंगलवार, 21 अक्टूबर को भी छुट्टी मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर से त्योहार के मौके पर लंबा वीकेंड लोगों को मिलेगा।
पुडुचेरी सरकार ने जारी किया सर्कुलर
इसी बीच पुडुचेरी सरकार ने स्कूलों के लिए तिमाही अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि "14 अक्टूबर को तिमाही परीक्षा समाप्त होने के बाद 15 से 21 अक्टूबर 2025 तक सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। स्कूल 22 अक्टूबर 2025 को फिर से खुलेंगे।"
इस आदेश के अनुसार, पुडुचेरी के सभी सरकारी स्कूल 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। तिमाही परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब छात्रों और शिक्षकों को सात दिन का आराम मिलेगा, जिसमें दीवाली का त्योहार भी शामिल है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि 22 अक्टूबर, बुधवार से सभी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे और शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू होंगी।
ये भी पढ़ें: School Holidays: किस राज्य में कब हो रही है दिवाली की छुट्टी? कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल देख लें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications