CMAT 2025 Result OUT: एनटीए ने जारी किया कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
CMAT 2025 Result OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड भी देख सकते है।
स्कोरकार्ड देखने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमैट परीक्षा 25 जनवरी, 2025 को हुई थी। यह दो पालियों में आयोजित की गई थी और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश भर के 107 शहरों में फैले 178 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

इस एग्जाम में शामिल होने के लिए 74,012 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, इस परीक्षा में 63,145 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल उम्मीदवारों की उपस्थिति 85.32 प्रतिशत रही।
कैसे डाउनलोड करें CMAT 2025 रिजल्ट
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT/ पर जाना होगा। इसके बाद यहां होम पेज पर दिए गए सीमैट 2025 स्कोरकार्ड के टैब पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें। साथ ही, कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।
कैसे होगी CMAT की मार्किंग?
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2025 में किसी भी प्रश्न की नेगेटिव मार्किंग नहीं की गई हैं। एग्जाम में पूछ गए प्रत्येक सही उत्तर पर अभ्यर्थी को 1 नंबर दिया गया हैं। वहीं, प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1 नंबर काटे गए हैं। अगर अभ्यर्थी ने किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है तो उसके लिए कोई माइनस मार्किंग नहीं की गई है। यदि किसी प्रश्न में कई सही विकल्प हैं, तो किसी भी मान्य उत्तर का चयन करने वाले उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications