CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर जहरीली गैस कांड पर जताया दुख, आर्थिक सहायता का किया ऐलान
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर जहरीली गैस कांड में मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। यह दुखद घटना बिर्रा थाना अंतर्गत किकिरदा गांव में हुई, जहां जहरीली गैस से दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, "जांजगीर के किकिरदा गांव में कुएं की जहरीली गैस के कारण 5 लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना मिली है। मैं इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करता हूं।" उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि जांजगीर जिला स्थित बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढंक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था। जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके। '
आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री साय ने 9 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक , मुआवजे का किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications