UK Board Result 2025: इस दिन जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट, वेबसाइट डाउन हो तो SMS से ऐसे करें चेक
UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने साफ कर दिया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों और उनके परिवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा, जिसके बाद छात्र ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए या SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर रखी है, ताकि छात्रों को रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो। आइए जानते हैं वेबसाइट, SMS के जरिये रिजल्ट कैसे चेक करें...

सुबह 11 बजे जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड ने जानकारी दी है कि 19 अप्रैल की सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद छात्र ऑनलाइन ubse.uk.gov.in वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से अगर साइट स्लो हो जाए या खुल न पाए, तो छात्रों के लिए SMS से रिजल्ट देखने की सुविधा भी दी गई है।
ये भी पढ़ें: Gujarat Board Result 2025: 17 अप्रैल को नहीं आएगा गुजरात बोर्ड का परिणाम? पढ़ें GUJCET रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट
ऑनलाइन ऐसे चेक करें Uttarakhand Board रिजल्ट
- सबसे पहले वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए 'UK Board Exam Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें
SMS से ऐसे पाएं अपना UK Board रिजल्ट
- अपने फोन में मैसेज ऐप खोलें
- 10वीं के लिए टाइप करें: UK10 रोल नंबर
- 12वीं के लिए टाइप करें: UT12 रोल नंबर
- इस मैसेज को भेज दें 5676750 पर
- कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा
कितने छात्र हुए थे शामिल?
इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,23,403 छात्र शामिल हुए हैं। इनमें से 1,13,690 छात्र 10वीं और 1,09,713 छात्र 12वीं कक्षा के हैं। परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
पास होने के लिए चाहिए कितने अंक
परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र इस न्यूनतम अंक से पीछे रह जाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025: मई में इस दिन आएंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के परिणाम! यहां देखें रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications