CBSE Board Result 2025 Date:क्या आज results.cbse.nic.in पर आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे? यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
CBSE Board Result 2025 Date: देशभर के लाखों छात्रों की धड़कनें तेज हैं, लेकिन इंतजार अब भी जारी है। CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों की बाढ़ आ गई है। कहीं कहा जा रहा है कि रिजल्ट 2 मई को आ रहा है, तो कहीं 11 बजे समय भी बताया जा रहा है। लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है - CBSE रिजल्ट कब आएगा?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही खबरों और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं के परिणाम शुक्रवार, 2 मई को घोषित कर सकता है। लेकिन सच्चाई यह है कि अब तक CBSE ने रिजल्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने साफ कहा है कि परिणाम की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

कब आएगा रिजल्ट?
पिछले साल 2024 में CBSE ने 10वीं और 12वीं के नतीजे 13 मई को घोषित किए थे। इस साल भी उम्मीद है कि परिणाम मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक घोषित किए जाएंगे। ऐसे में 2 मई को रिजल्ट आने की खबरों पर छात्रों को फिलहाल भरोसा नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: CBSE Class 10th Result 2025: इस दिन आएंगे 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker-UMANG ऐप से भी कर सकते हैं चेक
कहां और कैसे देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं:
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ये जानकारी तैयार रखनी होगी:
- रोल नंबर
- एप्लिकेशन नंबर
- जन्म तिथि
- स्कूल नंबर
इन डिटेल्स को भरने के बाद छात्र अपनी स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
डिजीलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें CBSE स्कोरकार्ड 2025
छात्र डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें स्कूल से मिला 6-अंकों वाला एक्सेस कोड, स्कूल कोड और रोल नंबर चाहिए होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर वेरीफाई करें और OTP डालें। फिर लॉगिन कर 'Documents' सेक्शन में जाकर CBSE स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
जरूरी बातें
- आधिकारिक घोषणा के बिना किसी खबर पर विश्वास न करें।
- सिर्फ CBSE की वेबसाइट या डिजीलॉकर जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही जानकारी लें।
- रिजल्ट आने के बाद जल्दबाजी से बचें, वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी स्लो हो सकती है।
- छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि अफवाहों से दूर रहें और सिर्फ आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें।
ये भी पढ़ें: CBSE Result: किस डेट को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? वेबसाइट के अलावा SMS-DigiLocker से भी कर सकेंगे चेक












Click it and Unblock the Notifications