CBSE Class 10th Result 2025: इस दिन आएंगे 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker-UMANG ऐप से भी कर सकते हैं चेक
CBSE Class 10th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस साल 10वीं और 12वीं मिलाकर करीब 42 लाख छात्रों ने परीक्षाएं दी थीं।
कब आ सकता है रिजल्ट?
CBSE ने इस साल वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की थीं। अगर पिछले वर्षों के रिजल्ट की तारीखों को देखें, तो 2023 में 12वीं का रिजल्ट 12 मई और 10वीं का रिजल्ट 15 मई को आया था।

2022 में कोरोना के चलते रिजल्ट जुलाई में जारी हुए थे, लेकिन सामान्य तौर पर CBSE हर साल मई महीने में ही नतीजे घोषित करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के मध्य तक जारी हो सकता है।
ये भी पढ़ें: CUET PG रिजल्ट का इंतजार, क्या रह सकता है कट-ऑफ? यहां देखें परीक्षा परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट
कहां देखें रिजल्ट?
छात्र अपने रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा:
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- "CBSE 10th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन भरें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
DigiLocker और UMANG ऐप पर भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र अपने स्कोरकार्ड DigiLocker और UMANG एप्लिकेशन के जरिए भी आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना अकाउंट पहले से एक्टिवेट करना जरूरी है।
छात्रों में बढ़ी उत्सुकता
रिजल्ट के नजदीक आते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अब सबकी नजर CBSE की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक सूचना का ही इंतजार करें।
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025: कब आएगा मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications