CBSE Result: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का परिणाम, जानिए SMS के जरिए कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

CBSE Class 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

इसके अलावा, बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के डिजीलॉकर खातों के लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड जारी किया है, जिसे वे अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। इस साल, देश भर में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए लगभग 39 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
यह भी देखें: KSEAB Result: कर्नाटक बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, इस लिंक से करें चेक

CBSE Result

इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़ियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 रहा है।

देशभर के सभी क्षेत्रों में, त्रिवेन्द्रम 99.91 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा है। इसके बाद विजयवाड़ा 99.04 प्रतिशत और चेन्नई 98.47 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस साल सीबीएसई बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा। 2023 की तुलना में इस साल पास प्रतिशत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
  • सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
  • अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉग इन करें
  • अपने परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें
  • भविष्य के लिए परिणाम की एक कॉपी सेव कर लें।

SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट?
SMS के माध्यम से अपने सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए, छात्रों को 7738299899 पर "CBSE 12 (रोल नंबर) (DDMMYYYY - जन्मतिथि) (स्कूल संख्या) (केंद्र संख्या)" लिख कर भेजना होगा।

एसएमएस भेजने के कुछ ही देर बाद छात्रों को उनके रिजल्ट से संबंधित सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। हालांकि, यह ध्यान रखना आवश्यक है कि एसएमएस शुल्क मोबाइल नेटवर्क प्रदाता के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।

बता दें, सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच हुईं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की गईं थी। दोनों परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10:30 से 1:30 अपराह्न बजे तक आयोजित की गई थी। छात्रों को कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए सीबीएसई बोर्ड में कुल 1633730 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से कुल 1621224 बच्चों ने परीक्षा दी। 87.98 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1426420 रही।
यह भी देखें: Gujarat Board Result: गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, व्हाट्सएप-SMS से ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+