बायोलॉजी में 100 में 100, बाकी विषय के नंबर चौंका देंगे, 12th में लखनऊ के लाल ने किया कमाल, वायरल हुई मार्कशीट

CBSE 12th Result 2024 Toppers: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट मंगलवार (13 मई) को जारी कर दिया है। इस साल कुल मिलाकर 87.98% छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब हर इलाके से अच्छा करने वाले छात्रों की मार्कशीट और उनका नंबर वायरल हो रहा है।

ऐसे ही लखनऊ के एक छात्र की मार्कशीट वायरल हो रही है। लखनऊ के रहने वाले सौभाग्य वार्ष्णेय को 12वीं में 98 प्रतिशत नंबर मिले हैं। इन्होंने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा दी थी। सौभाग्य वार्ष्णेय के नंबर को देखकर उनका परिवार और स्कूल वाले काफी खुश हैं।

CBSE 12th Result 2024 Toppers

CBSE 12th Result 2024: देखें लखनऊ के लाल सौभाग्य वार्ष्णेय का नंबर?

सौभाग्य वार्ष्णेय के इंग्लिश में 100 में 96, फिजिक्स में 96, केमेस्ट्री में 98 और बायोलॉजी में 100 और फिजिकल एजुकेशन में 98 नंबर आए हैं। सौभाग्य वार्ष्णेय को हर विषय में ग्रेड A1 मिले हैं।

विषय

नंबर

ग्रेड

इंग्लिश 96 A1
फिजिक्स 96 A1
केमेस्ट्री 98 A1
बायोलॉजी 100 A1
फिजिकल एजुकेशन 98 A1

ये भी पढ़ें- CBSE 12th Toppers 2024: सीबीएसई 12वीं में 24 हजार से ज्यादा छात्रों के 95% नंबर, जानें कौन सा जिला हुआ टॉप

यूपी तक के मुताबिक लखनऊ के रहने वाले सौभाग्य वार्ष्णेय ने अच्छे नंबर लाने पर कहा, ''मैंने NCERT की किताब से पढ़ाई की है। मैंने परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ सवाल-जवाब भी सॉल्व किए थे। मेरा सपना एक डॉक्टर बनने की है।''

सौभाग्य वार्ष्णेय के पिता हिमांशु वार्ष्णेय एक डॉक्टर हैं। उन्होंने कहा, ''मेरा बेटा शुरू से ही होनहार है। मैं चाहता हूं कि मेरी दिली इच्छा है कि मेरा बेटा जीवन में कुछ भी करें लेकिन एक अच्छा इंसान जरूर बनें।''

बता दें कि इस साल भी सीबीएसई 12वीं और 10वीं में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 12वीं में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं, वहीं 81.12 फीसदी लड़के सफल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+