CBSE 12th Toppers 2024: सीबीएसई 12वीं में 24 हजार से ज्यादा छात्रों के 95% नंबर, जानें कौन सा जिला हुआ टॉप
CBSE 12th Toppers 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है।
सीबीएसई बोर्ड में इस साल त्रिवेन्द्रम जिले ने टॉप करते हुए, सबसे अच्छा रिजल्ट दिया है। वहीं विजयवाड़ा दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर चेन्नई रहा है। सबसे कम रिजल्ट प्रयागराज का हुआ है। बता दें कि सीबीएसई टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं करता है।

CBSE 12th Result: देखें टॉप 10 जिलों की सूची

CBSE 12th Result: लड़कियों ने फिर किया अच्छा प्रदर्शन
पिछले वर्षों की तरह लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में 81.12 फीसदी लड़के और 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। लड़कियों ने 6.40 प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
कुल 16.33 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 16.21 लाख छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। पिछले वर्ष से उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है।
CBSE 12th Result: इन वेबसाइट पर रिजल्ट करें चेक
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का लिंक आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.gov.in पर देख सकते हैं। इन वेबसाइटों पर आप मार्कशीट चेक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications