CBSE 10th Second Board Exam: आप भी सुधार सकते हैं नंबर, क्या है 'टू-बोर्ड एग्जाम' का प्रोसेस और फीस?
CBSE 10th Second Board Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए कक्षा 10 के छात्रों के लिए 'टू-बोर्ड एग्जाम' (Two-Board Exam Policy) का आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के आधार पर लिए गए इस फैसले के तहत अब छात्रों को एक ही साल में दो बार मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
पहली मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी परीक्षा मई 2026 में होगी। यह कदम बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को कम करने और छात्रों को अपना स्कोर सुधारने के लिए एक 'सेकंड चांस' देने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे उन लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पहली परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाए।

LOC सबमिशन का शेड्यूल, तीन चरणों में प्रक्रिया
CBSE ने दूसरी परीक्षा के लिए List of Candidates (LOC) जमा करने के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की है। स्कूल प्रशासन को यह प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी करनी होगी:
- पहला चरण: 18 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक।
- दूसरा चरण: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के अगले दिन से लेकर अगले 5 दिनों तक।
- तीसरा चरण (विलंब शुल्क के साथ): रिजल्ट घोषित होने के 7वें दिन से अगले 2 दिनों तक।
नोट: ऑनलाइन पोर्टल प्रत्येक चरण के अंतिम दिन रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
किन्हें मिलेगा दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका?
बोर्ड ने साफ किया है कि यह परीक्षा केवल सुधार (Improvement) और कंपार्टमेंट के लिए है। इसके नियम इस प्रकार हैं:
- छात्र का फरवरी-मार्च की मुख्य परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है।
- छात्र ने मुख्य परीक्षा में कम से कम 3 विषयों का पेपर दिया हो।
- परीक्षा पास कर चुके छात्र अधिकतम 3 विषयों में अपना स्कोर सुधार (Improvement) सकते हैं।
यदि कोई छात्र 3 या उससे अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) होता है, तो उसे 'एन्सेशियल रिपीट' माना जाएगा और वह मई की परीक्षा के लिए पात्र नहीं होगा।
विषय बदलाव: दूसरी परीक्षा में विषय बदलने की अनुमति नहीं होगी। केवल गणित (Maths) के विशेष मामलों में बोर्ड के नियमों के तहत छूट मिल सकती है।
परीक्षा शुल्क का विवरण
दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा:
| क्षेत्र | परीक्षा शुल्क (प्रति विषय) | |
|---|---|---|
| 1 | भारत (India) | ₹300 |
| 2 | नेपाल (Nepal) | ₹1100 |
| 3 | अन्य देश (Overseas) | ₹2200 |
विलंब शुल्क (Late Fee): निर्धारित समय के बाद आवेदन करने पर ₹2000 प्रति छात्र अतिरिक्त देने होंगे।
स्कूलों की होगी अहम भूमिका
छात्रों को ध्यान देना होगा कि वे व्यक्तिगत रूप से फॉर्म नहीं भर सकते। LOC जमा करने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों की होगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के इंटरनल मार्क्स या प्रैक्टिकल अंकों में कोई बदलाव नहीं करेंगे, जो अंक पहली परीक्षा में मिले थे, वही अंतिम परिणाम में भी रहेंगे। इस अग्रिम प्रक्रिया से बोर्ड को परीक्षा केंद्रों के आवंटन और प्रश्नपत्रों की छपाई की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें?












Click it and Unblock the Notifications