Bank of Baroda Recruitment 2025: मैनेजर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, चेक करें योग्यता और एग्जाम पैटर्न
Bank of Baroda Recruitment 2025: अगर आप लंबे समय से किसी प्रतिष्ठित बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपका इंतज़ार खत्म हो सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा, जो देश के सबसे बड़े और विश्वसनीय बैंकों में से एक है, ने कई मैनेजर स्तर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और उनके पास संबंधित योग्यता और अनुभव है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। अगर आप भी इस सुनहरे अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं, तो 12 अगस्त 2025 से पहले आवेदन जरूर कर लें। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है।

12 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती के तहत कुल 41 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी जानकारी जरूर पढ़ें।
ये भी पढ़ें: UPPSC RO-ARO प्रीलिम्स परीक्षा 27 जुलाई को, क्या है दोनों के बीच अंतर? देखें सैलरी से प्रमोशन तक के डिटेल
किन पदों पर हो रही है भर्ती?
- मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट) - 7 पद
- सीनियर मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट) - 6 पद
- फायर सेफ्टी ऑफिसर - 14 पद
- मैनेजर (इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी) - 4 पद
- सीनियर मैनेजर (इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी) - 4 पद
- चीफ मैनेजर (इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी) - 2 पद
- मैनेजर (स्टोरेज एडमिन और बैकअप) - 2 पद
- सीनियर मैनेजर (स्टोरेज एडमिन और बैकअप) - 2 पद
क्या होनी चाहिए योग्यता?
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: ₹850
- एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला और पूर्व सैनिकों के लिए: ₹175
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट या अन्य मूल्यांकन तरीकों से किया जाएगा। इन परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 225
- समय: 150 मिनट
कुछ सेक्शन सिर्फ क्वालीफाई करने के लिए होंगे, उनके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
न्यूनतम पासिंग मार्क्स
- सामान्य और ईडब्ल्यूएस: 40%
- आरक्षित वर्ग: 35%
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार bankofbaroda.in वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
नौकरी से जुड़ी अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर रखें
बैंक की ओर से भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएंगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: हाथ पर कोच नंबर, जेब में टिकट नहीं, नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का गंदा खेल, RPF ने ऐसे किया रैकेट का भंडाफोड़












Click it and Unblock the Notifications