Board Exam Results 2025: AP SSC के नतीजे घोषित! results.bse.ap.gov.in पर चेक करें रिजल्ट
Board Exam Results 2025: केंद्रीय बोर्ड के साथ-साथ सभी स्टेट बोर्ड के एग्जाम भी हो चुके हैं और कई बोर्ड ने परिणाम भी जारी कर दिया है। आंध्र प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) आज, 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं (AP SSC) परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने जा रहा है।
परीक्षा में शामिल छात्रों और उनके परिवारों को इस पल का लंबे समय से इंतजार था। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र अपना स्कोर आसानी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकेंगे।

यहां चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्न वेबसाइट्स पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं:
- bse.ap.gov.in
- results.bse.ap.gov.in
- examresults.ap.nic.in
2024 में कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले साल यानी 2024 में AP SSC का पास प्रतिशत 86.69% रहा था, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी नतीजे अच्छे रहेंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत और सप्लीमेंट्री परीक्षा से जुड़ी जानकारियां भी साझा की जाएंगी। अपना हॉल टिकट नंबर तैयार रखें और लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें...












Click it and Unblock the Notifications