Bihar Police SI Recruitment 2025: युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में जल्द होगी दरोगा की बंपर भर्ती!
Bihar Police SI Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक और सुनहरा मौका आने वाला है। हाल ही में कांस्टेबल भर्ती की घोषणा के बाद अब बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के हजारों पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) को 1799 रिक्त पदों पर बहाली के लिए आधिकारिक रूप अनुरोध मिल चुका है। आयोग ने संकेत दिया है कि भर्ती का विज्ञापन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। इस भर्ती से उन युवाओं को बड़ी उम्मीदें हैं जो लंबे समय से दरोगा बनने का सपना देख रहे हैं।

1799 पदों पर होगी भर्ती
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) को 1799 एसआई पदों के लिए अधियाचना मिल चुकी है। आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने बताया कि भर्ती विज्ञापन बहुत जल्द जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: DU Admissions 2025: खाली सीटें भरने को DU का नया राउंड, CUET नहीं 12वीं के नंबर से ऐसे मिलेगा एडमिशन
अन्य पदों पर भी भर्ती जारी
फिलहाल आयोग परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों और मद्य निषेध विभाग में दरोगा के 28 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चला रहा है।
योग्यता और उम्र सीमा
- शैक्षणिक योग्यता - किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन)
- आयु सीमा - 18 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट)
शारीरिक योग्यता
लंबाई (पुरुष)
- अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग - 165 सेमी
- अति पिछड़ा, एससी, एसटी - 160 सेमी
- लंबाई (महिला) - सभी वर्गों के लिए 155 सेमी, न्यूनतम वजन 48 किलो
सीना (पुरुष)
- सामान्य, पिछड़ा, अति पिछड़ा - 81 सेमी (बिना फुलाए), 86 सेमी (फुलाने पर), 5 सेमी फूलना जरूरी
- एससी, एसटी - 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाने पर), 5 सेमी फूलना जरूरी
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा-
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा
- मुख्य लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। शारीरिक परीक्षा में सिर्फ पास होना अनिवार्य रहेगा।
ये भी पढ़ें: CBSE 2026: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, अब पढ़ाई के साथ ये शर्त भी ज़रूरी












Click it and Unblock the Notifications