DU Admissions 2025: खाली सीटें भरने को DU का नया राउंड, CUET नहीं 12वीं के नंबर से ऐसे मिलेगा एडमिशन
DU Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिन अभ्यर्थियों को अब तक सीट नहीं मिल पाई थी, उनके लिए यूनिवर्सिटी ने ऑन-द-स्पॉट मॉप-अप एडमिशन राउंड आयोजित करने का फैसला किया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह फिजिकल मोड में होगी और इसका मकसद मॉप-अप राउंड-1 के बाद बची हुई सीटों को भरना है।
खास बात यह है कि इस बार छात्रों को दाखिला दिलाने के लिए CUET स्कोर की जरूरत नहीं होगी। केवल कक्षा 12वीं (या समकक्ष परीक्षा) के अंकों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इससे उन उम्मीदवारों को बड़ा मौका मिलेगा जो अब तक एडमिशन से वंचित रह गए थे।

कब और कैसे करें पंजीकरण
- पंजीकरण की प्रक्रिया 17 सितम्बर 2025 को शाम 5 बजे से शुरू हो गई है और 19 सितम्बर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी।
- जिन उम्मीदवारों ने पहले रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन किसी कॉलेज या कोर्स में दाखिला नहीं पा सके, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
- नए अभ्यर्थियों को CSAS (UG)-2025 पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा और इसके लिए ₹1000 शुल्क देना अनिवार्य होगा।
- ध्यान रहे, जो छात्र पहले से किसी कॉलेज में एडमिशन ले चुके हैं, वे इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
एडमिशन प्रक्रिया
- ऑन-द-स्पॉट एडमिशन की शुरुआत 23 सितम्बर 2025 से होगी।
- चयनित छात्रों को यूनिवर्सिटी की ओर से ईमेल पर इन्विटेशन लेटर भेजा जाएगा।
- पूरी प्रक्रिया फिजिकल मोड में होगी और छात्र को स्वयं उपस्थित होना जरूरी है। प्रतिनिधि को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- सीट आवंटन के समय ही ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया तो सीट तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
- छात्रों को सलाह दी गई है कि उनके बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए।
साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
- इन्विटेशन लेटर और CSAS(UG) फॉर्म
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/पासपोर्ट आदि)
- श्रेणी/आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
यूनिवर्सिटी की अपील
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे समय पर ईमेल चेक करते रहें और यात्रा की तैयारी पहले से कर लें। यूनिवर्सिटी तक पहुँचने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) सबसे सुविधाजनक रहेगा। इसके अलावा, छात्र के साथ अधिकतम दो अभिभावकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
ये भी पढ़ें: नेपाल से अफ्रीका तक, जब भारतीय यूनिवर्सिटीज ने तैयार किए ग्लोबल लीडर! किसी ने DU से, किसी ने JNU से की है पढ़ाई












Click it and Unblock the Notifications